BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 15 March 2025: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी, भोपाल में रंग पंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश, जानें देशभर की बड़ी खबरें

Today News and LIVE Update 15 March 2025: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी, भोपाल में रंग पंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश

tikesh KumarUpdated on 19 Mar 2025 | 10:22 am
Today News and LIVE Update 15 March 2025। Photo Credit: IBC24

Today News and LIVE Update 15 March 2025: रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले के लिए हिट वेव का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, कल 12 बजे तक के लिए अलर्ट जारी हुआ है। इधर, भोपाल में  राज्य शासन द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में 19 मार्च रंग पंचमी पर भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

नासा और Spacex ने लॉन्च किया Crew10 मिशन

Today News and LIVE Update 15 March 2025: नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की घर वापसी अब जल्द होने वाली है। नासा और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने उनके सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने की घोषणा की है।नासा और स्पेसएक्स ने 13 मार्च को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद क्रू-9 टीम को बदलना और सुनीता विलियम्स तथा बुच विल्मोर को वापस लाना है। फाल्कन-9 रॉकेट को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

Read More : Hotel Girls Nude Videos Blackmail: इंस्टा पर दोस्ती के बाद होटल में युवती का बना लिया न्यूड वीडियो, ब्लेकमैल कर 7 दोस्तों के साथ 16 महीने तक किया रेप

सीएम मोहन यादव ने जवानों के साथ खेलें होली

Today News and LIVE Update 15 March 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उज्जैन में रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह से लेकर शाम तक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे। सुबह 9:30 बजे उज्जैन पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ होली खेलेंगे। दोपहर 3:45 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे और तय समय पर राजधानी पहुंचेंगे। शाम 4:40 बजे खंडवा जिले के मूंदी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:30 बजे मूंदी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और आम जनता तथा स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

19 Mar 2025 | 10:13 am

Raipur News: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे रायपुर, जेल में बंद कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात

 

रायपुर-

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे रायपुर .

कुछ देर में पहुंचेंगे रायपुर सेंट्रल जेल ,

आबकारी घोटाले में जेल में बंद कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात ,

उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी आएंगे जेल ,

डेढ़ महीने से जेल में है कवासी लखमा ,

दोपहर में आयोजित कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में होंगे शामिल,

देर शाम रायपुर से वापस दिल्ली लौट जाएंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ,

15 Mar 2025 | 7:47 pm

Jabalpur News: नर्मदा नदी के घुघरा वॉटर फॉल पर हादसा

जबलपुर- नर्मदा नदी के घुघरा वॉटर फॉल पर हादसा

लम्हेटाघाट के पास घुघरा वॉटर फॉल में डूबा जूनियर डॉक्टर

दोस्तों के साथ नहाने गया था जूनियर डॉक्टर निखिल सिंह डांगी

नदी के तेज बहाव में डूबे जूनियर डॉक्टर की तलाश जारी

मेडिकल कॉलेज में पीजी पैथोलॉजी का छात्र है निखिल

छतरपुर में परिजनों को दी गई सूचना

होमगार्ड की मदद से भेड़ाघाट थाना पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन।

15 Mar 2025 | 7:20 pm

Vidisha News: पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

विदिशा
पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
ससुराल और पत्नी से परेशान होकर कर रहा था आत्महत्या
आत्महत्या का प्रयास करते युवक का वीडियो आया सामने
पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूलते युवक को बचाया
गुलाबगंज थाना क्षेत्र के सिमरहार का मामला

15 Mar 2025 | 7:10 pm

Khandwa News: कैबिनेट मंत्री विजय शाह को धमकी का मामला

खंडवा
कैबिनेट मंत्री विजय शाह को धमकी का मामला
धमकी के बाद मंत्री शाह बोले
जो भी नेता मां-बहनों की इज़्ज़त करते हुए
क्षेत्र का विकास करते हुए काम करते है
तो समाज के असामाजिक तत्व विरोध करने में नाकाम हो जाते है
वह इस तरह की ओछी हरकत करने पर उतारू हो जाते है
आज वो मेरी पत्नी को विधवा करने की बात कह रहे है
मंत्री शाह को मुकेश दरबार ने दी थी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने आरोपी मुकेश को किया गिरफ्तार

15 Mar 2025 | 6:53 pm

Bilaspur News: पुराने रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट

बिलासपुर
पुराने रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट
मारपीट में 4 लोग घायल, इलाज जारी
दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला

15 Mar 2025 | 6:45 pm

Bilaspur News: चकरभाठा क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक

बिलासपुर
चकरभाठा क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक
CCTV में दिखा तेंदुए का मूवमेंट
रहवासी क्षेत्र में घूमते दिखा तेंदुआ
वन विभाग ने तेंदुआ की दस्तक से किया इनकार
कुत्ता या लोमड़ी होने की जताई आशंका

15 Mar 2025 | 6:39 pm

Champawat News: हमें पूरा विश्वास है कि मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद सभी पर बना रहेगा- सीएम पुष्कर सिंह धामी

चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पूर्णागिरी मेला 2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद सभी पर बना रहेगा। मेले के मद्देनजर पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन के लिए स्मार्ट कंट्रोल रूम और CCTV सर्विलांस सिस्टम स्थापित किया जाएगा… इस मेले को बेहद भव्य बनाया जाएगा… पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी… स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा…”

 

 

15 Mar 2025 | 6:26 pm

Janjgir News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जांजगीर
कार ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
कार में सवार 3 लोग भी घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

15 Mar 2025 | 6:16 pm

Sheopur News: नहर में नहाने गए 4 बच्चे बहे

श्योपुर
नहर में नहाने गए 4 बच्चे बहे
ग्रामीणों और पुलिस ने 3 बच्चों के बचाया
एक लापता, तलाश जारी
वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव की घटना

15 Mar 2025 | 6:14 pm

Hyderabad News: हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे हमारे नेता KCR से माफ़ी मांगें- BRS MLC के कविता

हैदराबाद, तेलंगाना: BRS MLC के कविता ने कहा, “हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे हमारे नेता KCR से माफ़ी मांगें, जिन्हें उन्होंने कल निंदा की थी। उन्होंने KCR के खिलाफ़ बहुत ही असंसदीय और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। इसलिए हमने उनसे माफ़ी मांगने और फिर राज्यपाल के भाषण पर अपना जवाब देने की मांग की। लेकिन दुर्भाग्य से, यह सरकार उस पर झुकी नहीं है, इसलिए हमने विरोध के तौर पर सदन से वॉकआउट किया है। विधानसभा में, BRS पार्टी ने विरोध के तौर पर वॉकआउट किया। यह वास्तव में एक मुख्यमंत्री के पद के लिए बहुत ही अनुचित है, और उस पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए। इसलिए हम मांग करते हैं कि वे KCR से माफ़ी मांगें।”

 

 

15 Mar 2025 | 6:11 pm

Dewas News: महिला के पति ने पूर्व पति पर किया हमला

देवास
महिला के पति ने पूर्व पति पर किया हमला
हमले में युवक घायल, इंदौर रेफर
न्यायालय के आदेश पर बेटी से मिलने आया था युवक
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

15 Mar 2025 | 5:48 pm

Bhopal News: 19 मार्च को रंग पंचमी पर भोपाल जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश

भोपाल में रंग पंचमी पर रहेगा अवकाश

राज्य शासन द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में 19 मार्च रंग पंचमी पर भोपाल जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश

15 Mar 2025 | 5:47 pm

CG Weather News: रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में हिट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिट वेव का अलर्ट जारी

रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले के लिए अलर्ट

कल 12 बजे तक के लिए है अलर्ट

15 Mar 2025 | 5:28 pm

Bhopal News: रंग लगाने से नाराज पिकअप वाहन चालक ने युवक को रौंदा

भोपाल

रंग लगाने से नाराज पिकअप वाहन चालक ने युवक को रौंदा

इलाज के दौरान युवक की मौत

होली के दिन रंग खेल रहे युवको ने रास्ते से गुजर रहे पिकअप वाहन चालक को जबरदस्ती लगा दिया था रंग

नाराज चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाकर अचानक तेज़ी से की रिवर्स

कई और युवक चपेट में आते-आते बचे

सीसीटीवी फुटेज आये सामने, अशोका गार्डन इलाके का मामला

आरोपी की तलाश जारी

15 Mar 2025 | 5:27 pm

Indore News: वकीलों से मारपीट के मामले में पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर : वकीलों से मारपीट के मामले में पुलिसकर्मी सस्पेंड

परदेशीपुरा थाने के है पुलिसकर्मी

पुलिस पर मारपीट का लगा है आरोप

तुकोगंज टीआई से मारपीट को लेकर बोले अधिकारी

मामले में जांच करेगी पुलिस

15 Mar 2025 | 5:12 pm

Indore News: हाई कोर्ट चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान उग्र हुए वकील

इंदौर : हाई कोर्ट चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान उग्र हुए वकील

ड्यूटी पर मौजूद तुकोगंज थाना प्रभारी के साथ कि हुज्जत

तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के साथ झूमाझटकी और मारपीट

कानून के रक्षक बने भक्षक

शहर की जनता पिछले 2 घण्टे से परेशान

वकीलों का आरोप टीआई नशे में कर रहे ड्यूटी

टीआई ने दी सफाई आधे घण्टे पहले कमिश्नर से मुलाकात की

कुछ देर पहले ही ली थी ब्लड प्रेशर की दवाई

तुकोगंज सहित 3 थाने का बल मौके पर मौजूद

15 Mar 2025 | 4:53 pm

Korba News: कार और बाइक में भिंड़त, हादसे में 3 युवकों की मौत

कोरबा
कार और बाइक में भिंड़त
हादसे में 3 युवकों की मौत
एक ही बाइक में सवार थे तीनों युवक
जटगा चौकी के खोडरी के पास की घटना

15 Mar 2025 | 4:47 pm

Damoh News: कुएं में गिरने से नाबालिग की मौत

दमोह
कुएं में गिरने से नाबालिग की मौत
होली खेलते समय कुए में गिरा था नाबालिग
रेस्क्यू कर कुएं से निकाला गया शव
पुलिस लाइन की घटना

15 Mar 2025 | 4:36 pm

Raisen News: मेडिकल संचालक पर तलवार से हमला

रायसेन-
मेडिकल संचालक पर तलवार से हमला
5 लोगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट
हमले में युवक घायल, इलाज जारी
लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

15 Mar 2025 | 4:20 pm

Delhi News: RJD नेता तेज प्रताप यादव के निर्देश का पालन करने वाले पुलिसकर्मी के वीडियो पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला

दिल्ली: पटना में अपने आवास पर होली समारोह में नाचने के RJD नेता तेज प्रताप यादव के निर्देश का पालन करने वाले पुलिसकर्मी के वीडियो पर, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जैसे पिता वैसे पुत्र। पिता मुख्यमंत्री थे, परिवार की सत्ता थी, बिहार को जंगलराज बनाए रखा था। उन्होंने कानून को अपने इशारों पर नचाया। अब वह सत्ता से बाहर हैं लेकिन उनका DNA वही है, वह जंगलराज वापस लाना चाहते हैं। कानून और वर्दी पहनने वाले व्यक्ति का सम्मान करने के बजाय, तेज प्रताप यादव ने वर्दी पहनने वाले व्यक्ति का जो अपमान किया है, उससे पता चलता है कि जंगल राज उनकी मानसिकता, DNA में है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि बिहार अब बदल गया है। अब यहां सुशासन है…”

15 Mar 2025 | 4:17 pm

Rewa News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

रीवा
पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला
हमले में युवक घायल, इलाज जारी
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

15 Mar 2025 | 4:15 pm

Betul News: गेहूं की फसल में लगी भीषण आग

बैतूल-
गेहूं की फसल में लगी भीषण आग
अलग-अलग जगह पर लगी आग
आग से लाखों की फसल जलकर खाक
फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
मुलताई ब्लॉक का मामला

15 Mar 2025 | 3:54 pm

Bilaspur News: सिम्स में इलाज के दौरान लापरवाही

बिलासपुर
सिम्स में इलाज के दौरान लापरवाही
प्रसूता का हुआ गर्भपात
गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
5 माह के गर्भ से थी प्रसूता
पेट में दर्द की शिकायत पर हुई थी भर्ती
करगीखुर्द की रहने वाली है महिला

15 Mar 2025 | 3:52 pm

Gwalior News: भगवा को आतंकी कहते है, फिर कुंभ में स्नान करते हैं- बीजेपी प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर

ग्वालियर
बीजेपी प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर का बयान
जिन्होंने देश के अमन शांति में आग लगाई है, वो कांग्रेसी इस तरह के काम करते है
ये इच्छाधारी लोग है समय-समय पर इस तरह काम करते है
नमाज पढ़ने पर हमें कोई आपत्ति नही है
लेकिन लोग ये प्रोपेगेंडा, पाखंड करने के लिए करते है
दिग्विजय सिंह के चेले है, तो आप समझ लो
भगवा को आतंकी कहते है, फिर कुंभ में स्नान करते हैं
डुएल स्टैंड लोगों है, दिग्विजय सिंह और समर्थक
बाइट- लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी

15 Mar 2025 | 3:43 pm

Raipur News: ईडी मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान

रायपुर

ईडी मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान,
बेटे चैतन्य बघेल को ईडी से नहीं मिला कोई नोटिस
पहले बात हुई थी, 15 तारीख को बुलाया जाएगा
अब जब ईडी का नोटिस मिलेगा, चैतन्य जरूर जाएंगे
पहले भी ईडी को पूरा सहयोग किया था, आगे भी करेंगे
केंद्रीय एजेंसी अफवाह फैला रही है
मीडिया हाइप क्रिएट कर अपमानित, प्रताड़ित कर रही.

15 Mar 2025 | 2:46 pm

Pipariya News: युवक ने दिखाया जानलेवा स्टंट, बाइक समेत डैम में लगाई छलांग

पिपरिया: युवक ने दिखाया जानलेवा स्टंट
बाइक समेत डैम में लगाई छलांग
सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट
वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा
पुलिस ने युवक पर की कार्रवाई
पिपरिया का बताया जा रहा है वीडियो

15 Mar 2025 | 2:37 pm

Gwalior News : होलिका दहन में जला नाबालिग

ग्वालियर
होलिका दहन में जला नाबालिग,
गंभीर अवस्था में शिवपुरी से ग्वालियर रेफर,
नाबालिग बच्चे को दबंगों के द्वारा पेट्रोल से जलाने का आरोप,
40 फीसदी से ज्यादा बच्चा,
बच्चे का नाम अंतिम केवट,
गांव के दबंग चार युवकों पर जलाने का आरोप,
शिवपुरी जिले के खनियाधाना का मामला।

15 Mar 2025 | 2:37 pm

Gwalior News : मधुमक्खियों का महिलाओं पर हमला

ग्वालियर
मधुमक्खियों का महिलाओं पर हमला,
आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं का काटा,
काली माता मंदिर परिसर में कर रही पूजा,
भितरवार का मामला।

15 Mar 2025 | 2:36 pm

Dewas News : बस की टक्कर से छात्रा के घायल होने का मामला

देवास: बस की टक्कर से छात्रा के घायल होने का मामला
इलाज के दौरान हुई छात्रा की मौत
गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
शव वाहन रोककर किया चक्काजाम
बस ड्राइवर पर कार्रवाई की कर रहे मांग
CSP की समझाइश के बाद जाम हटाया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

15 Mar 2025 | 2:14 pm

Gwalior News: होलिका दहन में जला नाबालिग

ग्वालियर
होलिका दहन में जला नाबालिग,
गंभीर अवस्था में शिवपुरी से ग्वालियर रेफर,
नाबालिग बच्चे को दबंगों के द्वारा पेट्रोल से जलाने का आरोप,
40 फीसदी से ज्यादा बच्चा,
बच्चे का नाम अंतिम केवट,
गांव के दबंग चार युवकों पर जलाने का आरोप,
शिवपुरी जिले के खनियाधाना का मामला।

15 Mar 2025 | 2:14 pm

Bhopal News : फरार टीआई जितेंद्र गढ़वाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

भोपाल

रिश्वत मामलें में फरार टीआई जितेंद्र गढ़वाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज….

ऐशबाग थाने इलाके में फर्जी कॉल सेंटर मामले में आरोपियों से साठगांठ कर 25 लाख रिश्वत डील का मामला….

मामलें में टीआई समेत एक ASI पवन रघुवंशी, दो हेड कॉन्स्टेबल मनोज और धर्मेंद्र है फरार…

फरार टीआई ने लगाई थी भोपाल जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका..

पुलिस की 04 टीमें कर रही फरार आरोपी पुलिसकर्मियो की तलाश…

मामलें में रिश्वत दे रहा बीजेपी पार्षद अंशुल जैन भी फरार…

15 Mar 2025 | 2:13 pm

Telangana Naxal News: 60 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

तेलंगाना: बड़ी संख्या में नक्सलियों ने किया सरेंडर
60 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
भद्रादि कोत्तगुडंम में कई एरिया कमेटी में लंबे समय से थे सक्रिय
कोतागुडेम एसपी कार्यालय में किया सरेंडर

15 Mar 2025 | 2:12 pm

Raipur News : डिप्टी CM अरुण साव ने भूपेश बघेल पर बोला हमला

डिप्टी CM अरुण साव ने भूपेश बघेल पर बोला हमला

भूपेश बघेल OBC वर्ग से माफी मांगे

BJP सरकार में 9 जिपं अध्यक्ष OBC वर्ग से बने हैं

भूपेश ने कांग्रेस सरकार में OBC का अन्याय किया

भूपेश के मुंह से OBC हित की बात शोभा नहीं देती

भूपेश बघेल और कांग्रेस ने भ्रम, भड़काने का काम किया

भूपेश बघेल ने कहा था OBC वर्ग से 1/2 जिपं अध्यक्ष बनेंगे

15 Mar 2025 | 2:11 pm

Bhopal News : नशे में धुत युवक ने गायों को मारा चाकू

भोपाल

पिपलानी के चाँदबाड़ी इलाके में नशे में धुत युवक ने गायों को मारा चाकू..

एक गाय का रेता गला, गाय ने दम तोड़ा..

4 से 5 गायों के पेट में किया चाकू से वार…

पिपलानी पुलिस ने युवक को पकड़ा…

15 Mar 2025 | 2:11 pm

Korba News : कोयला कारोबारी अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

कोरबा
कोयला कारोबारी अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों का आरोप मृतक के साथ हुई थी मारपीट
मृतक अनिल यादव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी
रजगामार चौकी इलाके के प्रेमनगर की है घटना
रजगामार चौकी पुलिस कर रही है मामले की जांच

15 Mar 2025 | 2:10 pm

Shivpuri News : झाड़ फूंक में जली बच्चे की आंख

शिवपुरी: झाड़ फूंक में जली बच्चे की आंख
माता-पिता से बच्चे को लेकर गए धूनी दिलाने
धुएं से जली बच्चे के आंखों की कॉर्निया, गाल भी जला
बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती
बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटकाया गया था
कोलारस थाना क्षेत्र की घटना

15 Mar 2025 | 2:10 pm

Ratlam News: पति ने की पत्नी की हत्या

रतलाम: पति ने की पत्नी की हत्या
चरित्र शंका में चाकू मारकर की हत्या
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कालूखेड़ा थाने के रानीगांव की घटना

15 Mar 2025 | 1:19 pm

Durg News : होली के दिन घरों में हुआ पथराव

दुर्ग-
होली के दिन घरों में हुआ पथराव
उपद्रवियों ने पथराव कर लहराए लाठी डंडे
कई घरों में लगे मीटर दरवाजे तोड़े
ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
नंदनी थाना क्षेत्र का मामला

15 Mar 2025 | 1:18 pm

Panna News : धारदार हथियार से काटी युवक की नाक

पन्ना: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
धारदार हथियार से काटी युवक की नाक
स्थानीय लोगों ने मामला कराया शांत
युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली थाने के सरकोहा की घटना

15 Mar 2025 | 1:18 pm

Maihar News: तालाब में डूबने से 3 लोगों की मौत

मैहर-
तालाब में डूबने से 3 लोगों की मौत
1 युवक और 2 बच्चों की हुई मौत
तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा
तीनों के शव को किया बरामद
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी
अमरपाटन थाना क्षेत्र की घटना

15 Mar 2025 | 12:52 pm

Raipur News : होली पर बीजेपी का पोस्टर वार

ब्रेक

होली पर बीजेपी का पोस्टर वार,

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना

घोटाले और भ्रष्टाचार के रंग रंगा दिखाया भूपेश को

सोशल मीडिया पर कार्टून किया शेयर

बीजेपी छत्तीसगढ़ के हैंडल से किया पोस्ट

15 Mar 2025 | 12:28 pm

Gwalior News: होली पर इमरती देवी का अनोखा रूप

ग्वालियर
होली पर इमरती देवी का अनोखा रूप,
महिला इंस्पेक्टर बलविंदर ढिल्लन के छुए पैर
डबरा विधानसभा के पिछोर का मामला

15 Mar 2025 | 12:28 pm

Bhilai News : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान, चैतन्य को कोई नोटिस नहीं मिला

भिलाई
पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान
चैतन्य को कोई नोटिस नहीं मिला
नोटिस आता तो बिल्कुल जाते
ED मीडिया हाइप क्रिएट करने का काम करती है

15 Mar 2025 | 12:01 pm

Ambikapur Holi : पुलिस कर्मी आज मना रहे है होली

अंबिकापुर
पुलिस कर्मी आज मना रहे है होली
पुलिस कर्मी परिवार समेत मना रहे होली
पुलिस लाइन में मना रहे होली
आईजी,एसपी समेत पुलिस कर्मी मना रहे होली
होली के गीतों पर जमकर थिरक रहे पुलिस कर्मी

15 Mar 2025 | 12:01 pm

Sehore News : अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा का पलटवार

सीहोर
पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान
अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार
जो मुस्लमान बुजदिल थे वो पाकिस्तान चले गए हम यही रहकर संघर्ष करेंगे
ओवैसी शायद ये भूल गए कि वो भारत मे रह रहे,ये पाकिस्तान नही है
हर सनातनी शेर का बच्चा है ,हम संघर्ष के लिए तैयार है

15 Mar 2025 | 11:59 am

Jabalpur News : पानी के छींटे पड़ने के विवाद पर हत्या

जबलपुर- पानी के छींटे पड़ने के विवाद पर हत्या

42 वर्षीय शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या

घमापुर थाना क्षेत्र के सिद्धबाबा इलाके में देर रात चाकूबाजी

इलाज के दौरान घायल रामगोपाल कुशवाहा ने तोड़ा दम

होली खेलने के बाद आंगन साफ कर रहा था मृतक

पानी के छींटे सड़क से गुज़र रहे युवकों पर पड़ने पर हुआ था विवाद

चाकूबाजी कर हत्या करने वाले 10 से 12 आरोपियों की तलाश जारी।

15 Mar 2025 | 11:59 am

Ujjain News: पुलिस होली मिलन समारोह में CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल

उज्जैन: CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल
पुलिस होली मिलन समारोह में हुए शामिल
CM मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा
वह भी मनुष्य है उनकी भी कोई भावना होती है
मेरे पास CM के साथ-साथ गृहमंत्री का भी दायित्व है
मैं उनके उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम में शामिल हुआ
इसके साथ ही हम यह कोशिश कर रहे हैं
आरक्षक, SI सहित अन्य विभाग के पद हैं
उनकी भर्ती में जो विसंगतियां आ रही थी
उसे दूर करते हुए पदों पर भर्ती की जा रही है
मेरी यह भावना है कि सभी पुलिस जवानों का मकान हो
इसके लिए भी कार्य योजना तैयार की जाएगी

15 Mar 2025 | 11:58 am

Rewa News : तेज रफ्तार कार घर में घूसा

रीवा: तेज रफ्तार कार घर में घूसा
हादसे में घर पर मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल
घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती
कार के नंबर प्लेट पर लिखा है जिला न्यायलय
नशे में था कार ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदी मोड़ की घटना

15 Mar 2025 | 11:58 am

Khandawa News : मंत्री विजय शाह को फेसबुक पोस्ट कर दी धमकी

खंडवा
मंत्री विजय शाह को दी धमकी
फेसबुक पोस्ट कर दी धमकी
मुकेश दरबार नामक युवक ने फेसबुक पोस्ट कर दी धमकी
हरसूद थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुकेश दरबार पहले भी मंत्री शाह पर कर चुका है टिप्पणी
पुलिस ने आरोपी मुकेश को हिरासत में लिया

15 Mar 2025 | 11:19 am

Rajim News: नाबालिग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

राजिम
नाबालिग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
होली की पार्टी के दौरान किया था हमला
इलाज के दौरान हुई थी नाबालिग की मौत
करेली चौकी का मामला

15 Mar 2025 | 11:18 am

Mahasmund News : शराब दुकान में लगी आग

महासमुंद
शराब दुकान में लगी आग
आग में लाखो की शराब जली
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची
आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे
मौके पर पेट्रोल भरा दो डिब्बा ,पाइप और सीढ़ी मिली
कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी

15 Mar 2025 | 11:18 am

Gwalior News : युवक की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर-
युवक की गोली मारकर हत्या
2 लोगों की लड़ाई को शांत कराने पहुंचा था युवक
लड़ाई कर रहे युवक ने मारी गोली
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार
जनकगंज थाना क्षेत्र की घटना

15 Mar 2025 | 10:22 am

Bemetara News : युवकों ने महिलाओं के साथ की गाली-गलौज

अपडेट-
बेमेतरा: युवकों ने महिलाओं के साथ की गाली-गलौज
महिलाओं के परिजनों के साथ भी की मारपीट
मारपीट में दो लोगों के सिर पर आई गंभीर चोट
देर रात महिलाओं ने देवरबीजा चौकी का किया घेराव
पुलिस ने 5 युवकों को पकड़ा, कई आरोपी अब भी फरार
पुलिस के समझाइश के बाद महिलाओं ने घेराव किया खत्म
देवर बीजा चौकी के रौद्रा गांव का मामला

15 Mar 2025 | 10:22 am

Bhopal News : देर रात कार ने बाइक को मारी टक्कर

भोपाल

देर रात कार ने बाइक को मारी टक्कर…

राजा भोज सेतु पर हुई दुर्घटना…

हादसे में दो युवक हुए गंभीर रुप से घायल…

स्थानीय लोगों ने की मदद से पहुंचाया गया हमीदिया अस्पताल…

तलैया थाना क्षेत्र का मामला…

15 Mar 2025 | 10:21 am

Durg News : अनियंत्रित होकर कार पलटने का मामला

दुर्ग: अनियंत्रित होकर कार पलटने का मामला
हादसे में 1 युवती की इलाज के दौरान हुई मौत
मृतका बीजेपी नेता स्वीटी कौशिक की बेटी है
3 युवक का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के दौरान कार में 4 लोग थे सवार
सांई ढाबा के पास हुई घटना

15 Mar 2025 | 10:21 am

Hata News : करंट लगने से महिला प्रहरी की मौत

हटा: करंट लगने से महिला प्रहरी की मौत
जेल के आवास पर आज सुबह हुई घटना
जेल प्रबंधन महिला को लेकर अस्पताल पहुंची
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

15 Mar 2025 | 10:21 am

Bilaspur News : ग्रामीण के ऊपर गिरी दीवार

बिलासपुर: ग्रामीण के ऊपर गिरी दीवार
हादसे में ग्रामीण की मौत
दीवार तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
बेलगहना चौकी के आमामोड़ा का मामला

15 Mar 2025 | 10:20 am

Sonipat News : सोनीपत में बीजेपी नेता की हत्या

हरियाणा: सोनीपत में बीजेपी नेता की हत्या
गोली मारकर की गई सुरेंद्र जवाहरा की हत्या
जमीन विवाद में सुरेंद्र जवाहरा की हत्या
सुरेंद्र जवाहरा के पड़ोसी पर हत्या का आरोप

15 Mar 2025 | 10:20 am

lormi News : नदी में मिली बुजुर्ग की लाश

लोरमी: नदी में मिली बुजुर्ग की लाश
घर से नदी में नहाने निकला था बुजुर्ग
लोरमी थाने के मनियारी नदी का मामला

15 Mar 2025 | 10:20 am

Pendra News : जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला शव

पेंड्रा: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव
जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला शव
सोमवार से घर से लापता था युवक
मरवाही पुलिस मामले की जांच में जुटी

15 Mar 2025 | 10:19 am

bhopal News : जनता की होली के बाद पुलिस मना रही त्यौहार

भोपाल

जनता की होली के बाद पुलिस मना रही त्यौहार…

राजधानी सहित प्रदेश के हर जिले में पुलिस कर्मी खेल रहे होली…

रंगों में रंगे और होली के गीत पर झूम रहे अधिकारी – कर्मचारी…

भोपाल के नेहरू नगर परेड ग्राउंड में पुलिस की होली…

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र सहित भोपाल पुलिस के अधिकारी कर्मचारी शामिल…

15 Mar 2025 | 10:19 am

Indore News : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला आया सामने

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला आया सामने

बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का कुछ लोगों पर लगा आरोप

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने

कल की बताई जा रही घटना

घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लगे मारपीट के आरोप

पेशे से वकील बताए जा रहे है मारपीट करने वाले

पुलिस ने वीडियो के आधार पर किया मामला दर्ज

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का मामला

15 Mar 2025 | 10:19 am

Ujjain News : सीएम डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे पुलिस लाइन

उज्जैन
सीएम डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे पुलिस लाइन
पुलिस होली मिलन समारोह में हुए शामिल
पुलिसकर्मियों के साथ मुख्यमंत्री खेलेंगे होली

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm