Raipur News: ‘आदिवासी नेता को दी गई निष्कासन की खुली धमकी’, BJYM के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत को नोटिस पर गर्म हुई सियासत
Raipur News: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि रवि भगत ने डीएमएफ की राशि रायगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी खर्च किए जाने की बात उठाई है। सरकार …

- दीपक बैज ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर साधा भाजपा पर निशाना
- भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया में किया पोस्ट
- रवि भगत के सोशल मीडिया पोस्ट से संगठन की छवि पर नकारात्मक असर
रायपुर: Notice to BJYM Ravi Bhagat भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस दिए जाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल खड़ा किया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि रवि भगत ने डीएमएफ की राशि रायगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी खर्च किए जाने की बात उठाई है। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए लेकिन भाजपा ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।
दीपक बैज ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर साधा भाजपा पर निशाना
उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी नेता रवि भगत को नोटिस देकर डरा रही है। इसका मतलब भाजपा में लोकतंत्र खत्म हो चुका है । दीपक बैज ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया में तंज कसा है कि आखिरकार ब्यूरोक्रेसी और RSS के बीच चल रहे संघर्ष में आदिवासी युवा नेता रवि भगत की लगाम कसने बीजेपी आगे आ गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर निष्कासन करने की खुली धमकी दी गई है। यानि अब डबल इंजन में डीएमएफ का बंदरबाट जारी रहेगा। खबरदार अगर किसी ने आवाज उठाई।
भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया में किया पोस्ट
Notice to BJYM Ravi Bhagat वहीं इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया है कि हसदेव और तमनार में आदिवासियों को उजाड़ने के बाद अब भाजपा में आदिवासी नेतृत्व को दबाने की राजनीति शुरू हो गई है।

इस पर भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कहा कि हमारे यहां जाति वर्ग देखकर निर्णय नहीं लिया जाता अगर कोई पार्टी के नीति सिद्धांत से बाहर जाकर बात करता है तो उसे पर कार्रवाई की जाती है।
क्यों हुआ नोटिस जारी ?
रवि भगत ने हाल के दिनों में जिला खनिज न्यास (DMF) फंड के उपयोग और रायगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल खड़े किए थे। उनके इन बयानों ने पार्टी के अंदर ही असहजता की स्थिति पैदा कर दी थी। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि रवि भगत के सोशल मीडिया पोस्ट से संगठन की सार्वजनिक छवि पर नकारात्मक असर पड़ा है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इसे सार्वजनिक मंच पर पार्टी की नीतियों और कामकाज को चुनौती देने वाला कदम बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर रवि भगत को यह नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे पूछा गया है कि उन्होंने पार्टी मंच के बाहर सार्वजनिक तौर पर इस तरह की टिप्पणियां क्यों कीं। पार्टी ने इसे “अनुशासनहीनता” करार देते हुए रवि भगत से 7 दिन में लिखित जवाब मांगा है।
read more: महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को चार साल में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने पर काम जारी: फडणवीस
read more: Hamidia Name Change Controversy पर मुस्लिम शख्स ने ये क्या बोल दिया?
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: 'Tribal leader given open threat of expulsion', politics heats up over notice to BJP Yuva Morcha state president Ravi Bhagat
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm