Unique Marriage in Bihar: प्यार के आगे उम्र भी हारी! 65 की उम्र में दूल्हा बना बुजुर्ग, पड़ोसी महिला संग रचाई शादी, इतने पत्नियों की हो चुकी है मौत, जानिए कहां का है मामला
Unique Marriage in Bihar: प्यार के आगे उम्र भी हारी! 65 की उम्र में दूल्हा बना बुजुर्ग, पड़ोसी महिला संग रचाई शादी, इतने पत्नियों की हो चुकी है मौत, जानिए …

Unique Marriage in Bihar
- 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 62 वर्षीय महिला से रचाई शादी
- तानों से परेशान होकर मंदिर में लिए सात फेरे
- बेटे-बहू ने इस शादी पर जताई नाराजगी
Unique Marriage in Bihar: कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, न उम्र की और न ही परिवार की बंधन की। बिहार के जमुई जिले में खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव के रहने वाले 65 वर्षीय चपट मांझी और 62 वर्षीय आशा देवी ने शादी रचा ली है। शनिवार को महादेव सिमरिया मंदिर में हुई यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, चपट मांझी और आशा देवी का घर गांव में आमने-सामने है। दोनों पिछले कई साल से एक-दूसरे को जानते थे। बीते एक साल से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे, जिसे लेकर गांव की महिलाओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। रोज-रोज के तानों से परेशान होकर इस बुजुर्ग जोड़े ने शादी (Unique Marriage in Bihar) कर ली।
पहली तीनों पत्नियों की हो गई मौत
दूल्हा चपट मांझी (Unique Marriage in Bihar) ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत करीब 15 साल पहले हो गई थी। यह उनकी चौथी शादी है और उनकी पहली तीनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। चपट मांझी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, मेरा एक बेटा और बहू हैं, लेकिन वे बाहर रहकर काम करते हैं। अकेले रहने के कारण खाने-पीने और तबीयत बिगड़ने से बहुत दिक्कत होती थी। ऐसे समय में पड़ोसी आशा देवी ही मेरा ख्याल रखती थीं। इसी देखभाल के दौरान लगाव बढ़ा और साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया।
इसलिए चाहिए था सहारा
वहीं, दुल्हन (Unique Marriage in Bihar) आशा देवी ने बताया कि उनके पति की मौत दो साल पहले हो गई थी। पति के निधन के बाद उनकी बेटी ही एक मात्र सहारा थी, लेकिन वह उनकी कोई देखभाल नहीं करती थी। वह चपट मांझी की बीमारी और घरेलू कामों में अक्सर मदद करती थीं, जिसे लेकर गांव के लोग बातें बनाते थे।
बेटे-बहू ने जताई नाराजगी
इस शादी से चपट मांझी का बेटा अजय मांझी और बहू नाराज हैं। बेटे कहा कि इस उम्र में पिता का शादी (Unique Marriage in Bihar) करना समाज में सही संदेश नहीं देता और अब परिवार इन दोनों को अपने साथ नहीं रखेगा।
ये भी पढ़ें
- Hamirpur Road Accident: बागेश्वर धाम से लौट रहे परिवार को नहीं था अंदाजा, ट्रक से टकराई कार… और पलक झपकते ही सब कुछ ख़त्म, एक साथ इतने लोगों की गई जान
- Bijapur Lightning Incident: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक साथ इतने मवेशियों की मौत
- Betul Accident : घर की पहली मंजिल से गिरी बच्ची। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुई मासूम
- Chhattisgarh Census 2027 : जनगणना की रेस में छत्तीसगढ़ का यह जिला बना नंबर-1, रायपुर-भिलाई सहित कई शहर पिछड़े, अब सीएम साय ने अफसरों को दी ये चेतावनी
- Gold Rate 17 May 2026: सोने की चमक ने उड़ाए होश! इस कैरेट का भाव 1.17 लाख के पार… जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा एक तोला सोना
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह शादी बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित डुमरकोला गांव में हुई।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Unique Marriage in Bihar
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm