UP Road Accident/Photo Credit: IBC24
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद दिल दहला देने वाला मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। अम्बेडकरनगर जिले में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे (UP Road Accident) में 8 लोगों की मौत हो गई। वही कालपी कोतवाली के NH-27 पर सड़क हादसे ने 6 लोगों की जिंदगियां छीन लीं, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, अम्बेडकरनगर जिले में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यहां (UP Road Accident) जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रविवार देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास के राहगीरों ने तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें संभालने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार काल बनकर आई और भीड़ को रौंदते हुए गहरे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में 6 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई, वही 2 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में उत्तम (निवासी सेमरा, कटका), आदित्य (25 वर्ष, निवासी जैना, सम्मनपुर), छोटू उर्फ दिव्यांश (14 वर्ष, निवासी जैना, सम्मनपुर), राजू गुप्ता (32 वर्ष, निवासी सिकंदरपुर, सम्मनपुर), लालचंद (24 वर्ष, निवासी पट्टी मोईन, जलालपुर), कैफे (32 वर्ष, निवासी सैदापुर) शामिल (UP Road Accident) है।
दूसरा हादसा उत्तर प्रदेश (UP Road Accident) के जालौन के कालपी कोतवाली के NH-27 पर में हुआ है, यहां श्रद्धालुओं को ले जा रही तेज रफ्तार टैवेरा कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित अयोध्या में पूजा-अर्चना करने के बाद ललितपुर लौट रहे थे। पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jalaun Tragedy: 6 Killed as Devotees’ Car Crashes into Truck
In a devastating accident in Jalaun, Uttar Pradesh, a speeding Tavera car carrying devotees rammed into a truck, killing six members of the same family.
Four others sustained serious injuries in the crash. The victims… pic.twitter.com/TJwLLEhaTp
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) May 4, 2026