(Update Email in Aadhaar/ Image Credit: grok)
Update Email in Aadhaar: आधार कार्ड आज बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं इस्तेमाल होता है। इस कारण आधार में दर्ज जानकारी को सही और अपडेट (Update Email in Aadhaar) रखना जरूरी है। अगर आपके आधार कार्ड में ईमेल आई लिंक नहीं है या आप पुरानी ईमेल आईडी बदलना चाहते हैं तो अब यह काम स्मार्टफोन से आसानी से किया जा सकता है। UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App के जरिए आप घर बैठे Email ID जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। UIDAI के मुताबिक यह छूट 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।
पहले आधार में Email ID जोड़ने या बदलने के लिए लोगों को Aadhaar Enrolment या Update Centre जाना पड़ता था। इसके लिए सामान्य तौर पर 75 रुपये का शुल्क देना होता था। अब Aadhaar App के जरिए इस प्रक्रिया को मोबाइल (Update Email in Aadhaar) से पूरा करने की सुविधा दी गई है। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
सबसे पहले अपने फोन में UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें या पहले से मौजूद ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर (Update Email in Aadhaar) अपडेट करें। इसके बाद Aadhaar नंबर की मदद से ऐप में लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार नंबर, चुनी गई SIM और Face Authentication की जरूरत पड़ सकती है। ऐप की सुरक्षा के लिए 6 अंकों का PIN भी सेट करना होता है। लॉगिन करने के बाद Email ID जोड़ने या अपडेट करने का विकल्प चुनें। यहां अपनी नई Email ID दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें।
सभी जरूरी स्टेप्स पूरे करने के बाद Email ID अपडेट करने की रिक्वेस्ट सबमिट करें। वेरिफिकेशन सफल होने पर नई Email ID आधार रिकॉर्ड से अपडेट हो जाएगी। UIDAI ने Aadhaar App के जरिए Email Address अपडेट करने पर लगने वाली सामान्य 75 रुपये की फीस में फिलहाल छूट दी गई है। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक है। इसलिए अगर आपको आधार में Email ID जोड़नी या पुरानी आईडी बदलनी है तो इस अवधि के दौरान Aadhaar App के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।