SarkarOnIBC24: निकाय चुनाव..वोटिंग कल, पूरी हुई तैयारी, अब जनता की बारी, देखिए रिपोर्ट
SarkarOnIBC24: निकाय चुनाव..वोटिंग कल, पूरी हुई तैयारी अब जनता की बारी, देखिए रिपोर्ट! CG Nikay Chunav 2025

CG Nikay Chunav 2025
रायपुर: CG Nikay Chunav 2025 छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की क्या है तैयारी और कांग्रेस और बीजेपी के क्या हैं दावे?
CG Nikay Chunav 2025 छत्तीसगढ़ में करीब सप्ताह भरे चले चुनावी घमासान के बाद अब जनता की बारी आ गई है। मंगलवार को मतदाता नगरीय निकायों के लिए अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी कर चुका है। छत्तीसगढ़ में इस बार होने जा रहे निकाय चुनाव अपने आप में बेहद खास है और पिछले निकाय चुनावों से कई मायनों में अलग हैं।
प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहा है। पहली बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के जरिए कराए जा रहे हैं। वोटर्स एक साथ महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए वोट डालेंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। वोटर्स मतदाता पर्ची, आधार कार्ड समेत 18 डॉक्यूमेंट के जरिए अपनी पहचान साबित कर वोट डाल सकेंगे। प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं।
जिनमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी और चिरमिरी शामिल है। वोटिंग के नतीजे 15 फरवरी को मतगणना के दिन सामने आएंगे। वहीं वोटिंग से पहले ही विभिन्न नगरीय निकायों में 33 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। निकाय चुनाव में वोटर्स की संख्या की अगर बात करें तो जहां चुनाव हो रहे हैं वहां कुल मतदाता 44 लाख 87 हजार 668 है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 22 लाख 20 हजार 224, महिला वोटर्स 22 लाख 66 हजार 746 जबकि थर्ड जेंडर 498 हैं। नगरी निकायों के कुल वार्ड 3 हजार 2 सौ 6 है जहां वोटिंग होगी। इसके लिए 5 हजार 9 सौ 82 पोलिंग बूथ बनाए गए है।
रायपुर में 1 हजार 95 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। जिसके लिए करीब 4 हजार 4सौ मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सेजबाहर इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दलों को EVM के साथ रवाना किया गया। रायपुर कलेक्टर और एसपी ने मतदान कर्मियों को गुलाब का फूल भेंट कर विदा किया और सफल मतदान ड्यूटी के लिए शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग मतदान की तैयारी में जुटा रहा तो वहीं सियासी दलों ने भी मतगणना के दौरान अपनी रणनीति पर भी मंथन किया। कांग्रेस ने रायपुर में 70 वार्डों के प्रत्याशियों की बैठक बुलाई रायपुर नगर निगम के चुनाव प्रभारी शिव डहिया ने बैठक ली। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान केंद्र तक लाने पर जोर दिया।
तो वहीं सीएम साय ने भी राज्य निकाय चुनाव में बीजेपी के बढिया प्रदर्शन का भरोसा जाताया। कहा कि कांग्रेस के झूठ को जनता समझ चुकी है और चुनाव में मोदी की गारंटी चलेगी। इस बार निकाय चुनाव में पहली बार वोटर्स को बैलेट पेपर के झंझट से मुक्ति मिलेगी। एक साथ वो सिर्फ महापौर ही नहीं बल्कि पार्षद के लिए भी वोटिंग करेंगे। मतदाताओं को दो-दो बार वोट डालना होगा। जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर्स को जागरुक करने के लिए कैंप लगाए हैं। अब देखना है लोगों के वोटिंग का पैटर्न क्या रहता है और 15 फरवरी को रिजल्ट क्या आता है।
https://www.youtube.com/watch?v=W0yFsADUTSk
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Voting for Chhattisgarh civic elections will be held tomorrow
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm