TS Singhdeo News: कांग्रेस क्यों खेल रही टीएस सिंहदेव को PCC चीफ बनाने का दांव? डिप्टी सीएम रहते क्या किया? जानें
TS Singhdeo as PCC chief: राजनीतिक जानकार ये मान रहे हैं कि वर्तमान समय में पीसीसी चीफ के लिए टीएस ही सबसे मजबूत चेहरा है। टीएस सिंह देव के चेहरे पर दांव क्यों खेला जा सकता है? आइए जानते हैं।
TS Singhdeo , image source: ibc24
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की रेस में सबसे आगे टीएस सिंहदेव
- टीएस सिंहदेव में नेतृत्व की क्षमता : वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पांडेय
- सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कांग्रेसी उत्साहित
- डिप्टी सीएम रहते सिंहदेव ने नहीं किया कोई काम: भाजपा
रायपुर: TS Singhdeo News, कांग्रेस में इस बात को लेकर हलचल मची हुई है कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? इस पर सबसे ज्यादा चर्चा टीएस सिंह देव के नाम पर हो रही है। उनके गृह जिले सरगुजा में कांग्रेसी इससे खासा उत्साहित हैं और मान रहे हैं कि इससे सरगुजा सहित प्रदेश में कांग्रेस में नया उत्साह आएगा और इसका असर भी देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा टीएस सिंह के पीसीसी चीफ बनने पर कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कह रही है। वहीं राजनीतिक जानकार ये मान रहे हैं कि वर्तमान समय में पीसीसी चीफ के लिए टीएस ही सबसे मजबूत चेहरा है। टीएस सिंह देव के चेहरे पर दांव क्यों खेला जा सकता है? आइए जानते हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की रेस में सबसे आगे टीएस सिंहदेव
लगातार हार और अपने ही खेमे में उठापठक झेल रही कांग्रेस में इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि अगला पीसीसी चीफ कौन होगा। इसे लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में जो नाम है वो है पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का। डिप्टी सीएम रहे टीएस सिंह देव नेता प्रतिपक्ष रहें, उनके बनाये गए घोषणा पत्र ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरगुजा संभाग में ये बात सामने आई कि सरगुजा से ही सीएम होगा, ऐसे में टीएस सिंह देव सीएम बने इसलिए जनता ने पूर्ण बहुमत देते हुए संभाग की 14 की 14 सीटें कांग्रेस को दे दी। मगर टीएस सीएम नहीं बन सके और यही मायूसी सरगुजा के लोगों पर भारी पड़ी।
टीएस सिंहदेव में नेतृत्व की क्षमता : वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पांडेय
मगर अब फिर से टीएस सिंह देव को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यही कारण है कि राजनीति के जानकार इसे कांग्रेस के लिए नए उत्साह के संचार वाली पहल बता रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पांडेय का मानना है कि टीएस सिंहदेव में नेतृत्व की क्षमता है, जिससे वो आगे कांग्रेस को लाभ दिला सकेंगे।
डिप्टी सीएम रहते सिंहदेव ने नहीं किया कोई काम: भाजपा
टीएस सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच सरगुजा कांग्रेस बेहद उत्साहित है। सरगुजा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिंहदेव में ना सिर्फ नेतृत्व की क्षमता है, बल्कि उन्होंने अपना जादू 2018 के विधानसभा चुनाव में भी दिखाया था। ऐसे में अगर फिर एक बार टीएस सिंह देव को कमान मिलती है तो सरगुजा से लेकर बस्तर तक कांग्रेस में न सिर्फ उत्साह का संचार होगा और फिर से कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
इधर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव टीएस सिंह देव के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें के बीच कटाक्ष कर रहे हैं। अनुराग सिंह देव का कहना है कि मंत्री और डिप्टी सीएम रहते सिंहदेव ने इलाके में कोई काम नहीं किया। यही कारण है कि भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली। ऐसे में अगर सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाती है तो कि इससे ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यही नहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव कांग्रेस को डूबी हुई नैया भी बता रहे हैं।
सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कांग्रेसी उत्साहित
टीएस सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं या नहीं यह तो कांग्रेस हाई कमान तय करेगा। मगर सरगुजा संभाग में सिंह देव के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कांग्रेसी बेहद उत्साहित है और उनका कहना है कि आने वाले दिनों में इसका असर चुनाव के साथ कार्यकर्ताओं पर भी पड़ेगा। दूसरी तरफ भाजपा इससे इत्तेफाक नहीं रखती। भाजपा का कहना है कि जब उपमुख्यमंत्री रहते टीएस सिंह देव ने कोई काम नहीं किया तो भला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्या काम करेंगे।
read more: उप्र का बजट सनातन दर्शन के अनुरूप गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान को समर्पित: आदित्यनाथ

Facebook


