IRCTC 7 Jyotirlinga Yatra 2026 : शिव भक्तों की मुराद पूरी ! 12 दिन, 7 ज्योतिर्लिंग और सारी सुविधाएं फ्री, जानें कितनी होगी टिकट की कीमत

Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत 11 रात और 12 दिनों में 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे।

IRCTC 7 Jyotirlinga Yatra 2026 : शिव भक्तों की मुराद पूरी ! 12 दिन, 7 ज्योतिर्लिंग और सारी सुविधाएं फ्री, जानें कितनी होगी टिकट की कीमत

IRCTC 7 Jyotirlinga Yatra 2026 / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 2, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: April 2, 2026 11:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यात्रा 27 अप्रैल 2026 को Gorakhpur से शुरू होगी।
  • एक पैकेज में होटल, भोजन, बस और गाइड की सुविधा मिलेगी।
  • 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे।

नई दिल्ली : IRCTC 7 Jyotirlinga Yatra 2026 श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा (IRCTC) ने एक बेहद खास भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के जरिए शिव भक्तों को देश के 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 11 रात और 12 दिनों की यह विशेष आध्यात्मिक यात्रा 27 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।

Bharat Gaurav Tourist Train इन ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव के अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश), सोमनाथ और नागेश्वर (गुजरात), भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र)

एक ही पैकेज में मिलेंगी तमाम सुविधाएं

आईआरसीटीसी ने इस टूर को ‘किफायती और सुलभ’ बनाने के उद्देश्य से तैयार किया है। यात्रियों को अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि एक ही पैकेज में
स्लीपर (Sleeper), 3AC और 2AC की सुविधा, यात्रियों के ठहरने के लिए होटल और शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था शामिल है। दर्शनीय स्थलों तक जाने के लिए बस सेवा और जानकारी के लिए अनुभवी गाइड भी इसमें शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.