Sawan Mahakal Darshan Ujjain News : श्रावण में महाकाल जाना होगा आसान या मुश्किल? रेलवे ने किए बड़े बदलाव, जानिए नए नियम
श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि, अतिरिक्त टिकट काउंटर और यातायात व्यवस्था में बदलाव से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
Sawan Mahakal Darshan Ujjain News / Image credit : x
- उज्जैन-भोपाल के बीच तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
- इंदौर होकर चलने वाली पांच ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की गई
- स्टेशन पर अतिरिक्त पीआरएस और यूटीएस टिकट काउंटर खोले गए हैं।
उज्जैन : Sawan Mahakal Darshan Ujjain News : बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाने, अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ–साथ स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के कदम उठाए गए हैं।
तीन काउंटर की संख्या बढ़ी
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि हाल ही में उज्जैन-भोपाल के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। साथ ही इंदौर से होकर उज्जैन आने-जाने वाली पांच ट्रेनों के फेरों में भी वृद्धि की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वही यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यूटीएस (अनारक्षित) और पीआरएस (आरक्षित) टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है।
पीआरएस कार्यालय एक अतिरिक्त काउंटर शुरू
पीआरएस कार्यालय में एक अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है, जहां आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेलवे ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित सर्कुलेटिंग एरिया को अस्थायी रूप से नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
पार्किंग व्यवस्था फ़िलहाल बंद
पार्किंग व्यवस्था को फिलहाल बंद रखा गया है, जबकि केवल एक लेन को यात्रियों के पिक एंड ड्रॉप के लिए चालू रखा गया है, जिससे स्टेशन परिसर में यातायात सुचारु बना रहे। वर्तमान में 5 से 7 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यदि श्रावण मास में यात्रियों की संख्या और बढ़ती है तो रेलवे ने अतिरिक्त रेक भी तैयार रखा है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संचालित किया जाएगा।
रोज़ाना 80 से 90 हजार यात्री उज्जैन पहुंचेंगे
रेलवे अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक श्रावण मास में प्रतिदिन औसतन 80 से 90 हजार यात्री उज्जैन पहुंचेंगे। वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार जैसे पीक दिनों में यह संख्या एक से डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है। अधिकांश ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण लगभग पूरा हो चुका है और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना कठिन हो रहा है।
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh FIR News: ‘अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता’… रुचिका सिंह के समर्थन में बोले CJP नेता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
- MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
- Singrauli Security Gaurd Viral Video : डॉक्टर खड़े देखते रहे… सिक्योरिटी गार्ड करता रहा मरीज का इलाज! VIDEO ने खोल दी सरकारी अस्पताल की पोल

Facebook


