Bharat Gaurav Tourist Train MP: एमपी से धार्मिक स्थलों के लिए सीधी ट्रेन! 27 मई को इस स्टेशन से निकलेगी भारत गौरव यात्रा, टिकट बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बातें
एमपी से धार्मिक स्थलों के लिए सीधी ट्रेन…Bharat Gaurav Tourist Train MP: Direct train from MP to religious places! Bharat Gaurav Yatra will

Bharat Gaurav Tourist Train MP | Image Source| IBC24
- एमपी से धार्मिक स्थलों के लिए सीधी ट्रेन
- भारत गौरव ट्रेन से तीर्थ यात्रा का सुनहरा अवसर
- पुरी, गंगासागर, काशी सहित सात धार्मिक स्थलों की सैर,
भोपाल: Bharat Gaurav Tourist Train MP: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों की यात्रा का अवसर देने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी द्वारा "भारत गौरव" पर्यटक ट्रेन एक बार फिर से शुरू की जा रही है। यह विशेष ट्रेन 27 मई को इंदौर से रवाना होगी जो श्रद्धालुओं को पुरी, गंगासागर, बाबा बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ, गया, वाराणसी और अयोध्या जैसे सात प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी।
Bharat Gaurav Tourist Train MP: इस यात्रा में सबसे बड़ी सौगात भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलने जा रही है, क्योंकि यह ट्रेन रानी कमलापति और इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे मंडल के श्रद्धालु अपने नजदीकी स्टेशनों से ही इस विशेष आध्यात्मिक यात्रा में शामिल हो सकेंगे। इससे न केवल समय और पैसे की बचत होगी बल्कि यात्रा की थकान से भी राहत मिलेगी।
यात्रा की अवधि और सुविधाएँ
- यात्रा अवधि: 09 रातें, 10 दिन
- प्रमुख तीर्थ स्थल: पुरी, गंगासागर, बाबा बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ, गया, वाराणसी, अयोध्या
- प्रस्थान स्टेशन: इंदौर
- यात्रा की रूट: उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर
यात्रा श्रेणियाँ एवं शुल्क
- स्लीपर (इकोनॉमी): ₹17,600/- प्रति व्यक्ति
- 3AC (स्टैण्डर्ड): ₹28,500/- प्रति व्यक्ति
- 2AC (कम्फर्ट): ₹37,500/- प्रति व्यक्ति
यात्रियों के लिए ट्रैन में क्या है सुविधाएँ
- एलएचबी कोचों में आरामदायक रेल यात्रा
- ऑन-बोर्ड व ऑफ-बोर्ड शुद्ध शाकाहारी भोजन
- वातानुकूलित बसों में स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
- आरामदायक होटलों में रात्रि विश्राम
- अनुभवी टूर एस्कॉर्ट्स
- ऑन-बोर्ड सुरक्षा व हाउसकीपिंग
- यात्रा बीमा
Bharat Gaurav Tourist Train MP: यह भारत गौरव ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अवसर है जो अपने जीवन में एक बार इन पवित्र स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं। भोपाल मंडल के लिए यह सुनहरा मौका है, जो बिना लंबी यात्रा की झंझट के सीधे इस ट्रेन से जुड़ सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत गौरव ट्रेन तीर्थ यात्रा की शुरुआत 27 मई को इंदौर से होगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, इटारसी जैसे स्टेशनों से भी होकर गुजरेगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bharat Gaurav Tourist Train MP: Direct train from MP to religious places
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am