BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore Raja Raghuvanshi News: न कपड़ा, न कागज… राजा रघुवंशी की हत्या के बाद ‘दाओ’ को साफ करने का तरीका, जिसने पुलिस को भी हिलाकर रख दिया…

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप पर हुई नृशंस हत्या ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया। अब इस मामले में नया खुलासा …

Indore Raja Raghuvanshi News

Indore Raja Raghuvanshi News

muskan mishra
Published: 04 Nov 2025 | 3:26 pmModified: 04 Nov 2025 | 3:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप पर हत्या
  2. हत्या की साजिश सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह ने रची
  3. खून से सना दाओ न कपड़े, न कागज, बल्कि जंगली घास से पोंछा गया

Indore Raja Raghuvanshi News: इंदौर: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप पर हुई नृशंस हत्या ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया। पुलिस और न्यायिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि राजा की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने गहन साजिश के तहत करवाई थी। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद सोनम और उसके साथियों ने न तो कपड़े, न कागज, बल्कि आसपास उगी जंगली घास से खून से सना ‘दाओ’ पोंछा, ताकि कोई सबूत न बचे।

ऐसे किया था सोनम ने राजा का कत्ल

Indore Raja Raghuvanshi News: जानकारी के अनुसार, सोनम ने शादी के बाद भी अपने प्रेमी राज कुशवाह के संपर्क में रही। दोनों ने इंदौर में ही राजा की हत्या की योजना बनाई। प्रारंभ में सोनम ने अपनी मौत का नाटक करके हनीमून के दौरान गायब होने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे बदलकर पति की हत्या की साजिश में बदल दिया गया, ताकि वे एक साल तक छिपकर साथ में रह सकें। राज कुशवाह ने अपने तीन दोस्तों, विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हत्या के लिए तैयार किया। पहले असम में हत्या की योजना बनाई गई थी, लेकिन विफलता के बाद इसे मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में अंजाम दिया गया।23 मई को हत्या की घटना वेई सावडोंग पार्किंग क्षेत्र में हुई। राजा और सोनम स्कूटी पार्क करके ट्रेकिंग के लिए गए थे। वहां पहले से मौजूद विशाल, आकाश और आनंद ने हमला किया। राजा जब रेलिंग के सहारे खड़े थे, तभी विशाल ने दाओ से सिर पर वार किया, आनंद ने गर्दन या कंधे पर और आकाश ने फिर से सिर पर हमला किया।

घास से साफ किया खून से सना दाओ

सोनम ने हमले से पहले टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और मौके से थोड़ी दूरी पर गई। हमलावरों ने राजा को मारने के बाद शव को खाई में फेंका। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विक्की ने खून से सना दाओ घास से साफ किया और सोनम ने उसी दाओ से राजा का मोबाइल कुचल दिया, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो। इसके बाद आकाश ने अपनी खून सनी शर्ट खाई में फेंक दी। सोनम ने विक्की को ₹20 हजार दिए और मरून बुर्का पहनकर शिलांग की ओर भागी।

सोनम रघुवंशी 3-4 दिनों के लिए राज कुशवाह के घर में रुकी। उसके बाद दोनों इंदौर लौटे और फ्लैट में मोबाइल से सिम कार्ड बदलकर छुपे। पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश से और राज कुशवाह तथा तीन हमलावरों को इंदौर से गिरफ्तार किया।

सोनम अपने साथियों संग हिरासत में

Indore Raja Raghuvanshi News: सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई। अदालत ने सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 238(ए) (साक्ष्य मिटाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत औपचारिक आरोप तय किए। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों शिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार के खिलाफ भी दूसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-

Dongargarh News: बकरी और भेड़ नहीं, साड़ी-फल-फूल ही माता को भेंट… आदिवासी समाज ने पंचमी भेंट विवाद का किया विरोध, 15 नवंबर के बंद को समाज ने किया खारिज

Chhattisgarh Transfer Ban: छत्तीसगढ़ के इन सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का नहीं हो पायेगा ट्रांसफर.. करना पड़ेगा इतने दिनों का इंतज़ार, आदेश जारी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने मेघालय में साजिश के तहत करवाई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Indore Raja Raghuvanshi News: Neither cloth nor paper… the method of cleaning the 'Dao' after the murder of Raja Raghuvanshi, which even shook the police…

शहर की खबरें
CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

01 Oct 2026 | 2:51 pm
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

01 Oct 2026 | 2:43 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am