Indore Crime News : पार्टनर के साथ अचानक इस बात को लेकर हुआ विवाद, लिव-इन में रह रही युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम, परिजनों के एक खुलासे ने घुमा दी पूरी कहानी
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। एमआईटी कॉलेज में पढ़ने वाली युवती लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के …

Indore Crime News
- इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एमआईटी कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत।
- घटना के समय युवती अपने पार्टनर के साथ रह रही थी, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
- परिजनों ने पूरे मामले पर संदेह जताते हुए न्यायिक जाँच की माँग की है।
Indore Crime News इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली, एमआईटी कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती को उसका पार्टनर खुद अस्पताल लेकर पहुँचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस युवती के साथ रहने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे जागृति और हर्ष
Indore Crime News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। युवती की पहचान जागृति के रूप में हुई है, जो देवास की रहने वाली थी। जागृति एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। यहाँ उसकी दोस्ती हर्ष नामक एक युवक से हुई थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अक्सर उनके बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस जाँच में सामने आया है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। युवक के घर से निकलते ही युवती ने फांसी लगा ली। हर्ष तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुँचा था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही परिजन और आदिवासी संगठन के कुछ लोग अस्पताल पहुँचे।
हर एंगल से हो रही जाँच
Indore Crime News परिजनों ने मामले में संदेह व्यक्त किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी इंदौर कैसे आई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने बताया कि जागृति चेस की नेशनल प्लेयर रह चुकी है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में परिजनों ने देवास कलेक्टर से न्यायिक जाँच की माँग की है। वहीं, पुलिस हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है और उस कमरे की भी छानबीन की जा रही है जहाँ जागृति ने आत्महत्या की।
कॉलेज में पढ़ाई कर रही युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर हिरासत में
#MadhyaPradesh #Ujjain #CrimeNews @sp_ujjain @anshulmukati pic.twitter.com/SODHYhvi1d
— IBC24 News (@IBC24News) December 25, 2025
ये भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना थाना क्षेत्र का है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Live-in Relationship Case: MIT College Student Found Dead, Police Probe Underway
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am