BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Indore love Jihad Case: ‘मेरी बीवी को लव जिहादी ने फंसाया..’! पति ने रोते हुए कैमरे के सामने खाया जहर, पांच पन्नों में लिखी दर्दभरी कहानी

Indore love Jihad Case: ‘मेरी बीवी को लव जिहादी ने फंसाया..’! पति ने रोते हुए कैमरे के सामने खाया जहर, पांच पन्नों में लिखी दर्दभरी कहानी

Indore love Jihad Case/Image Credit: IBC24

Indore love Jihad Case/Image Credit: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 24 May 2025 | 1:45 pmModified: 24 May 2025 | 1:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. युवक ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए खाया जहर
  2. पांच पन्नों में पति ने लिखी दर्दभरी कहानी 
  3. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

Indore love Jihad Case: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक 'पत्नी-पत्नी और वो' की एक और झकझोरने वाली कहानी सामने आई है। जहां एक पति ने वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया इतना ही नहीं पांच पन्नों में अपनी दर्द भरी कहानी भी लिखी। पति ने वीडियो बनाकर रोते हुए बताया कि, कैसे उसकी पत्नी जिम में जाने के बाद एक 'लव जिहादी' की चंगुल में फंस चुकी है। पति को कहीं न्याय नहीं मिला और फिर तंग आकर उसने जहर खा लिया, वह अस्पताल में अब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

Read More: Corona Cases Latest Update: नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता... राजधानी समेत इन राज्यों में सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े, सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी 

मामला इंदौर के एरोड्रम इलाके का बताया जा रहा है। सुविदी नगर के दिनेश मिश्रा ने जहर खाने से पहले 5 पन्नों में पूरी आपबीती लिखी। उसने कई बार पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। आखिरकार हार मानकर उसने मौत को गले लगाना सहीं समझा। वीडियो में उसने अपनी पत्नी की हरकतों के बारे में रोते हुए बताया और जहर खा लिया। गंभीर हालत में शहर के भंडारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read More: Trump warns Apple: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल को फिर दी धमकी, बोले - 'अगर भारत में आईफोन बनाया तो...' 

वीडियो में दिनेश ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी दीपिका उसे शादी के बाद से ही धोखा दे रही थी। वह जिस जिम में जाती थी वहीं पर आने वाले मुस्लिम युवक मकसूद खान ने 'लव जिहाद' में उसे फंसा लिया है। दिनेश ने कहा कि उसकी पत्नी पीठ पीछे ना सिर्फ मकसदू से मुलाकात करती है बल्कि उसे पैसे भी देती थी। मकसूद से वह रात-रात भर बात करती है। इसके कई सबूत उसके पास हैं। कई बार उसने ऑनलाइन पेमेंट भी किया है। सुसाइड नोट में दिनेश ने लिखा कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और दो बेटे हैं। लेकिन उसकी पत्नी उसे लगातार धोखा दे रही है जिसके कारण वह यह सुसाइड कर रहा है।

Read More: Corona New Case in Bhopal: कोरोना के नए वेरियंट ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, सभी शासकीय और निजी अस्पताल को जारी हुआ ये निर्देश 

यह वीडियो दिनेश ने बुधावार शाम को बनाया। वीडियो में दिनेश ने कहा कि, 'मेरी मौत की वजह मोहम्मद मकसूद खान एक जिहादी है, जिसने एक और हिंदू लड़की को फंसाया था। लेकिन राजीनामा होने के कारण केस खत्म हो गया था। लेकिन इस बार मेरी जिंदगी को तहस-नहस कर दिया।'  दिनेश ने अपने सुसाइड नोट में मध्य प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री मोहन यादव से यह भी निवेदन किया है कि देश में चल रहे लव जिहाद मामले में कोई कठोर कार्रवाई का कदम सरकार को उठाना पड़ेगा। उसने लिखा,'लव जिहाद मामले में महिलाएं कभी किसी जिहादी के खिलाफ कुछ नहीं बोलती हैं लेकिन सबूत देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं होती है।

Read More: Rahul Gandhi Visit at Poonch: राहुल गांधी ने पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों का बढ़ाया हौसला, कहा- संसद में उठाऊंगा ये मुद्दा 

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी तरुण भाटी ने कहा कि, पिछले दिनों फरियादी थाने पर आया था। यह देखा जा रहा है कि उसकी शिकायत किस एसआई को दी गई थी और उसने क्या ऐक्शन लिया। टीआई ने बताया कि, दिनेश की हालत स्थिर है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Indore love Jihad Case: husband consumed poison after wife cheated him

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am