Indore MY Hospital Medical Negligence : मां भीगी चुन्नी से बचाती रही, पिता खींचता रहा स्ट्रेचर! तड़पते मासूम की तस्वीर ने खोली सरकारी अस्पतालों की हकीकत
इंदौर के एमवाय अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक बीमार बच्चे को रेफर किए जाने के बाद उसके परिजन करीब एक किलोमीटर …

dore MY Hospital Medical Negligence
- एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया बच्चा
- परिजन करीब 1 किलोमीटर तक स्ट्रेचर खींचकर ले जाने को मजबूर
- भीषण गर्मी में मां बच्चे को भीगी चुन्नी से राहत देती रही
इंदौर: Indore MY Hospital Medical Negligence : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एमवाय अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बीच रेफर किए गए एक बीमार बच्चे को उसके परिजन करीब एक किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर ले जाने को मजबूर हो गए। भीषण गर्मी के बीच मां अपने बेटे को भीगी चुन्नी से राहत पहुंचाती रही, जबकि पिता स्ट्रेचर खींचते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद अस्पतालों की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
खुद स्ट्रेचर ले जाने पर मजबूर मां-बाप
इंदौर के एमवाय अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां करती नजर आ रही है।Indore Hospital Stretcher Controversy सामने आए दृश्य में एक बीमार बच्चे को इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें खुद ही स्ट्रेचर खींचकर बच्चे को दूसरे अस्पताल तक ले जाना पड़ा।
व्यवस्थाओं की हकीकत आई सामने
भीषण गर्मी के बीच मां लगातार भीगी चुन्नी से बच्चे को राहत पहुंचाने की कोशिश करती रही, जबकि पिता स्ट्रेचर को धक्का देकर अस्पताल तक पहुंचाने में जुटे रहे। Super Speciality Hospital Indore Viral Video अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। करोड़ों रुपये खर्च कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जब मरीज और उनके परिजन खुद ही सहारा बनने को मजबूर हों, तो व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है।
जिम्मेदार अधिकारी क्या लेंगे एक्शन?
यह घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, सहायक स्टाफ और मरीज परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मरीजों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
-
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Rashifal 7 June : करियर से लेकर प्रेम तक बड़ा बदलाव! कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातकों का आज का दिन?
- 7 June 2026 ka Panchang : पुरुषोत्तम मास की सप्तमी पर अद्भुत खगोलीय संयोग! ब्रह्म मुहूर्त से लेकर गोधूलि वेला तक, देखें आज का पूरा पंचांग
- Sriram Krishnan Resigns : व्हाइट हाउस छोड़ने जा रहे हैं भारतीय मूल के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन! सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान, अब करेंगे ये बड़ा काम
- Indore Weather Update : इंदौर में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून ने गर्मी की निकाली हवा
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Parents Forced to Push Sick Child on Stretcher Between Hospitals in Indore, Video Raises Questions Over Healthcare Facilities
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm