Indore News: थाना बना क्लासरूम, गुंडों की लगी पाठशाला! पुलिस ने पूछे सवाल- मिला चौंकाने वाला जवाब
Indore News: थाना बना क्लासरूम, गुंडों की लगी पाठशाला! पुलिस ने पूछे सवाल- मिला चौंकाने वाला जवाब

Indore News, Indore police reform, criminal rehabilitation
- इंदौर में गुंडों की पाठशाला,
- इंदौर पुलिस का अनूठा नवाचार,
- सवालों के जवाब लिख कर जताया पछतावा,
इंदौर: Indore News: आमतौर पर पुलिस थानों में अपराधियों की पेशी और पूछताछ की खबरें आती हैं लेकिन इंदौर के ज़ोन-3 स्थित हीरानगर थाने में इन दिनों एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। यहां थाने में न सिर्फ गुंडों की परेड लगी, बल्कि एक 'पाठशाला' भी सजी और वह भी परिवार सहित। इस पहल के पीछे था ज़ोन-3 पुलिस का एक नवाचारी अभियान जिसका उद्देश्य था अपराधियों को सुधार की राह पर लाना।
Indore News: इस अनोखी मुहिम के तहत डीसीपी ज़ोन-3 की मौजूदगी में 57 निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया गया। लेकिन इस बार न तो सख्त पूछताछ हुई और न ही डांट-फटकार। इसके बजाय उन्हें एक कॉपी और पेन दिया गया और साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि क्या आप अपने बच्चों को अपने जैसा बनाना चाहेंगे, प्रश्न सीधे दिल को छूने वाले थे और इसके जवाब और भी मार्मिक मिले इन सवालों के जवाब बदमाशों ने खुद अपने हाथों से कॉपियों में लिखे।
Indore News: अपराधियों ने अपने पुराने जीवन पर पछतावा जताया और अपने परिवार विशेष रूप से बच्चों के सामने खड़े होकर सुधरने की कसम खाई। कई की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर डीसीपी ने हर बदमाश से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्हें समझाया गया कि पुलिस का मकसद सिर्फ कानून का डर बैठाना नहीं, बल्कि समाज में सुधार लाना भी है। त्योहारों को देखते हुए इन सभी बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है साथ ही उनका रिकॉर्ड अपडेट कर निगरानी और सख्त कर दी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह पुलिस सुधार अभियान ज़ोन-3 की इंदौर पुलिस द्वारा शुरू किया गया एक नवाचारी प्रयास है, जिसमें निगरानी बदमाशों को परिवार सहित थाने बुलाकर सुधार की राह पर लाने के लिए प्रेरित किया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore News: Police station became a classroom, a school for goons
इंदौर
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pm