Kailash Vijayvargiya: ‘आपकी बहन-बेटी रात 2 बजे सफाई कर सकती है’, इंदौर की बदनामी पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, कहा- हिम्मत है तो बता दो आपने क्या…
Kailash Vijayvargiya: ‘आपकी बहन-बेटी रात 2 बजे सफाई कर सकती है’, इंदौर की बदनामी पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, कहा- हिम्मत है तो बता दो आपने क्या…

Kailash Vijayvargiya
- मंच से गरजे कैलाश विजयवर्गीय,
- आंदोलनकारियों को खुली चुनौती,
- विजयवर्गीय ने गिनाए इंदौर के ‘नंबर वन’ काम
इंदौर: Kailash Vijayvargiya: मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आंदोलन कर रहे लोगों और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मंच से उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग आंदोलन कर रहे हैं वे पहले यह बताएं कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अब तक क्या-क्या काम किया है। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते तो वे स्वयं बताएंगे कि भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर शहर को क्या-क्या दिया है।
सफाईकर्मियों और जनता की बदनामी का आरोप (MP minister Kailash Vijayvargiya)
Kailash Vijayvargiya: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे किसी भी मंच पर खुली बहस के लिए तैयार हैं और किसी को भी आकर अपनी बात रखने की चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियां हमेशा आती हैं और आगे भी आती रहेंगी लेकिन उनसे निपटने के लिए साहस और शक्ति की जरूरत होती है न कि एक-दूसरे की बुराई करने की। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि एक घटना को आधार बनाकर इंदौर की जनता और सफाईकर्मियों की बदनामी की जा रही है जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आपकी बहन-बेटी रात के दो बजे सड़कों पर निकलकर सफाई कर सकती है? ये इंदौर के सफाईकर्मी हैं जो रात दो बजे शहर को साफ रखने के लिए निकलते हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से इंदौर देश में स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बना है।
गलत दस्तावेजों के आरोप पर नाराज़गी (Indore protest controversy)
Kailash Vijayvargiya: कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के नंबर वन बनने को लेकर गलत दस्तावेज देने के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें करना शर्मनाक है और इससे पूरे शहर की छवि धूमिल होती है। मंत्री ने आरोप लगाने वालों से इंदौर की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंदौर की पहचान मेहनत, स्वच्छता और विकास से बनी है और इसे बदनाम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
- एक ऐसा गांव जहां दूध मिलता है बिल्कुल मुफ्त! बेचना माना जाता है पाप, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
- धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ हो रहा ऐसा काम, बिगड़े हालात की वजह से दो दिन बंद रही खरीदी, भुगत रहे सिस्टम की मार?
- लावारिस मिठाई कांड से मचा हड़कंप! प्रसाद समझकर लोगों ने खाए, लेकिन बन गया जानलेवा, अब तक इतने लोगों की दर्दनाक मौत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: यह बयान आंदोलन कर रहे लोगों, विपक्ष और इंदौर की छवि को लेकर लगाए गए आरोपों के जवाब में दिया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kailash Vijayvargiya Indore Protest News
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm