BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Monalisa Birth Certificate Case: पति फरमान के साथ अदालत पहुंची कुम्भ वायरल गर्ल मोनालिसा.. दायर की याचिका, जानें क्या है हाईकोर्ट से इस जोड़े की मांग

Kumbh Viral Girl Monalisa Birth Certificate Case: मोनालिसा और फरमान ने जन्म प्रमाण पत्र रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग की।

Monalisa Birth Certificate Case

Monalisa Birth Certificate Case

satya prakash
Published: 19 May 2026 | 9:41 pmModified: 19 May 2026 | 9:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. मोनालिसा और फरमान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
  2. जन्म प्रमाण पत्र रद्द करने को गैरकानूनी बताया गया।
  3. दंपति ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की।

इंदौर: महाकुंभ मेले में वायरल हुईं मोनालिशा भोंसले और उनके पति फरमान ने मंगलवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर की है। (Monalisa Birth Certificate Case) इस याचिका में उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र रद्द किए जाने को चुनौती दी है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि सरकारी रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज तैयार करने और सांप्रदायिक माहौल बनाने की साजिश की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कुम्भ मेले से वायरल हुई थी मोनालिसा

मोनालिसा भोसले पिछले साल महाकुंभ मेले के दौरान अपने चेहरे और वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बाद में उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले फारमान से शादी कर ली। दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर केरल हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें सुरक्षा मिली। वहीं दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में मोनालिसा के पिता ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

याचिका में कहा गया है कि मोनालिसा और फारमान की मुलाकात मलयालम फिल्म ‘नगम्मा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से रिश्ते में आए। याचिका के अनुसार, मोनालिसा के पिता उन पर मध्य प्रदेश लौटकर अपने रिश्तेदार से शादी करने का दबाव बना रहे थे। (Monalisa Birth Certificate Case) इसके बाद मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के थंपानूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के बाद पुष्टि की कि मोनालिसा बालिग हैं और अपनी पसंद से शादी कर सकती हैं। इसके बाद दोनों ने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में शादी कर ली। बाद में उनकी शादी का पंजीकरण भी कराया गया। याचिका में कहा गया है कि मोनालिसा की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जो आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और जन्म प्रमाण पत्र समेत सभी सरकारी दस्तावेजों में दर्ज है।

गैरकानूनी तरीके से सरकारी पोर्टल से रद्द

आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद उनके जन्म प्रमाण पत्र को बिना सूचना और गैरकानूनी तरीके से सरकारी पोर्टल से रद्द कर दिया गया। याचिका में इसे साजिश और सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ बताया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि एफआईआर भी एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें मोनालिसा को नाबालिग दिखाने की कोशिश की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उन्होंने अदालत से कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और उनकी शादी पूरी तरह कानूनी और स्वेच्छा से हुई है। इसलिए फारमान के खिलाफ अपहरण या पॉक्सो एक्ट के तहत कोई मामला नहीं बनता। (Monalisa Birth Certificate Case) याचिका में यह भी कहा गया है कि मध्य प्रदेश पुलिस की लगातार कार्रवाई और पूछताछ के कारण दोनों डर और तनाव में जी रहे हैं और उन्हें बार-बार अपना ठिकाना बदलना पड़ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज

जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश

सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत

उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र रद्द करने के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Monalisa and Husband Farmaan Move High Court Over Birth Certificate Cancellation Dispute

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm