BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kailash Vijayvargiya News: रिपोर्टर से झगड़े के बाद फिर विवादों में फंसे कैलाश विजयवर्गीय, महिलाएं बता रही थीं समस्याएं, आगे बढ़ गए मंत्री जी, video viral

का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मंत्री सत्ता के अहंकार में बहन की बात सुने बिना गाड़ी आगे बढ़ाकर चले गए।

Kailash Vijayvargiya News

Kailash Vijayvargiya News

muskan mishra
Published: 01 Jan 2026 | 4:28 pmModified: 01 Jan 2026 | 4:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. भागीरथपुरा में दूषित पानी से 13 मौतों के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इलाके में पहुंचे।
  2. महिलाओं ने बताया कि डेढ़–दो साल से गंदा पानी पीने की शिकायत की जा रही है।
  3. नर्मदा पाइपलाइन में ड्रेनेज का पानी मिलने का आरोप लगाया गया।

Kailash Vijayvargiya News: इंदौर: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद सियासत और तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा कि गंदे पानी से 13 लोगों की मौत के बाद जब मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, तो एक महिला ने दो साल पुरानी समस्या बताकर पूरे सिस्टम की पोल खोल दी, लेकिन मंत्री ने उसकी बात सुने बिना ही आगे बढ़ना बेहतर समझा।

भागीरथपुरा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री

Kailash Vijayvargiya News: गुरुवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाइक पर सवार होकर भागीरथपुरा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ स्थानीय पार्षद कमल वाघेला भी मौजूद थे। जैसे ही मंत्री ने इलाके के लोगों से बातचीत शुरू की, वैसे ही महिलाओं का वर्षों से दबा गुस्सा सामने आ गया। महिलाओं ने शिकायत की कि पिछले डेढ़ से दो साल से पीने के पानी में गंदा ड्रेनेज पानी मिल रहा है, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

इलाके की एक महिला ने मंत्री से कहा कि नर्मदा जल की पाइपलाइन और ड्रेनेज लाइन पास-पास होने के कारण गंदा पानी घरों की टंकियों तक पहुंच रहा है। बारिश के दौरान सीवेज का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। दूसरी महिला ने बताया कि नालियों का गंदा पानी घरों में भर जाता है और हालात बेहद खराब हो जाते हैं।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

मंत्री के जाने के बाद मीडिया से बातचीत में स्थानीय महिला सपना पाल ने कहा कि वे पिछले डेढ़-दो साल से पार्षद और अधिकारियों से शिकायत कर रही हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। पूरे मोहल्ले में लगातार लोग बीमार हो रहे हैं और हाल ही में 10-12 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़े हैं।

जीतू पटवारी ने शेयर किया वीडियो

Kailash Vijayvargiya News: इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मंत्री सत्ता के अहंकार में बहन की बात सुने बिना गाड़ी आगे बढ़ाकर चले गए। उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता ने विजयवर्गीय को जनमत देकर विधानसभा भेजा, लेकिन लापरवाही और भ्रष्टाचार ने लोगों को ज़हर पीने पर मजबूर कर दिया। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पीने के पानी की लाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलना।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Minister Kailash Vijayvargiya expressed regret after a spat with the media.

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am