BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Governor Protocol Lapse: राज्यपाल के प्रोटोकॉल में बड़ी चूक! इस शर्मनाक लापरवाही पर एक साथ 6 अफसरों को थमा दिया नोटिस, जिम्मेदारों से मांगा जवाब

MP Governor Protocol Lapse: राज्यपाल के प्रोटोकॉल में बड़ी चूक! इस शर्मनाक लापरवाही पर एक साथ 6 अफसरों को थमा दिया नोटिस, जिम्मेदारों से मांगा जवाब

MP Governor Protocol Lapse

MP Governor Protocol Lapse

tikesh Kumar
Published: 20 Feb 2026 | 8:57 amModified: 20 Feb 2026 | 9:02 am
HIGHLIGHTS
  1. राज्यपाल की व्यवस्था में चूक
  2. 6 अधिकारियों को नोटिस
  3. सर्विस प्रोवाइडर कंपनी हटाई गई

इंदौर: MP Governor Protocol Lapse: इंदौर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है।  रात्रि विश्राम के दौरान प्रोटोकॉल और स्वच्छता में गंभीर कमी मिलने पर राज्यपाल सचिवालय ने सख्त नाराजगी जताई है। मामले में जिला प्रशासन ने छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को भी हटा दिया गया है।

राज्यपाल की व्यवस्था में लापरवाही (Indore Governor News)

MP Governor Protocol Lapse: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 17 फरवरी को होने वाले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने 16 फरवरी को इंदौर दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने रात्रि विश्राम इंदौर की रेसिडेंसी कोठी में किया। लेकिन इसी दौरान प्रोटोकॉल और स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। प्रोटोकॉल और स्वच्छता को लेकर चिंता जताई गई, जिसके संबंध में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को शिकायत की गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद कलेक्टर ने रेसिडेंसी कोठी में सेवाएं दे रही सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ‘रतन एम्पोरियम’ को हटा दिया। प्रशासन ने कंपनी के लंबित भुगतान में कटौती करने के भी निर्देश दिए हैं।

6 अधिकारियों को थमा दिया नोटिस (Mangubhai Patel Indore Visit)

MP Governor Protocol Lapse: वहीं दूसरी ओर राज्यपाल का प्रोटोकॉल संभाल रहे छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य, तहसीलदार रोशन सोनी, श्रम निरीक्षक संजय पाटिल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय अस्थाना, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी और सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोढ़ी शामिल हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर भी कार्रवाई की गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राज्यपाल मंगुभाई पटेल के इंदौर प्रवास के दौरान प्रोटोकॉल और स्वच्छता व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने छह अधिकारियों को नोटिस जारी किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Governor Protocol Lapse

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm