Pahalgam Terror Attack Anniversary : पहलगाम की वो दोपहर! इंदौर के बेटे ने बयां किया मौत का वो मंजर, जब पिता ने अपनों के लिए दे दी अपनी जान, बोला ‘काश मैं…
पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है, लेकिन इंदौर के सुशील नथानियल के परिवार का दर्द आज भी ताजा है। परिवार अब भी उस खौफनाक दिन को …

Pahalgam Terror Attack Anniversary
- पहलगाम हमले को 1 साल पूरा
- इंदौर के सुशील नथानियल की गई थी जान
- परिवार अब भी सदमे में
इंदौर : Pahalgam Terror Attack Anniversary आज 22 अप्रैल पहलगाम आतंकी हमला को एक साल पूरा होने जा रहा है। लेकिन वक्त का यह एक साल भी उन परिवारों के जख्म नहीं भर पाया, जिन्होंने उस दिन अपने अपनों को खो दिया। इस हमले में इंदौर के रहने वाले सुशील नथानियल की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। आज भी उनका परिवार उस खौफनाक मंजर से उबर नहीं पाया है।
Sushil Nathaniel Indore इंदौर के सुशील नथानियल हुए थे हमले का शिकार
कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच बसा पहलगाम जहां लोग सुकून और यादें बनाने जाते हैं, वहीं 22 अप्रैल 2025 को गोलियों की आवाज ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हमले में इंदौर के सुशील नथानियल भी आतंकियों का शिकार हो गए। आज पहलगाम हमले को 1 साल पूरा होने जा रहा है, एक साल पूरा होने पर भी पहलगाम हमले से प्रभावित परिवारों के जेहन में वह खौफनाक मंजर जिंदा है। पहलगाम आतंकी हमले में गोली लगने से इंदौर के सुशील नथानियल की भी मौत हुई थी।
"अगर नहीं करता घुड़सवारी की जीत तो..."
22 अप्रैल का वह खौफनाक मंजर आज भी सुशील के परिवार के सदस्यों को याद है, सुशील के बेटे ऑस्टिन नथानियल ने यह बताया कि पापा का सपना था कि वह अलीराजपुर से ट्रांसफर होकर इंदौर आते और फिर मुझे पढ़ाई के लिए विदेश भेजते। सुशील के बेटे ने घटना के दिन को याद करते हुए कहा कि यदि मैं घुड़सवारी की जीत नहीं करता तो उस दिन पापा के पास होता। Kashmir Terror Attack Victim ऑस्टिन ने बताया कि वे लोग घटना के दिन जब पहलगाम गए थे, उसके पहले कई लोगों ने कश्मीर घूमने के लिए कहा था।
सुशील को इस वजह से फोन लगाने से किया था मना
घटना का जिक्र करते हुए ऑस्टिन ने बताया कि सुशील अपने बेटे को फोन करने वाले थे लेकिन तभी एक व्यक्ति ने उन्हें फोन लगाने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था कि कहीं मोबाइल की घंटी बजती तो आतंकी बच्चों की तरफ दौड़ पड़ते। सुशील के बेटे ने बताया कि वह एक मददगार स्वभाव के थे इसलिए लोगों को निकलने में मदद करते रहे, लेकिन आखिरी में जब वह निकलते, उसके पहले ही आतंकियों का शिकार हो गए।
आज भी याद आते हैं पहलगाम के मंजर
सुशील का परिवार अभी तक सदमे से उभर नहीं पाया है, सुशील की पत्नी जेनिफर अभी भी सदमे में हैं। ऑस्टिन के सामने अभी भी अपनी मां का ध्यान रखना सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि पहलगाम वाले मंजर अभी भी उन्हें याद रहते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- One Year Of Pahalgam Attack : खून से सनी वो सुबह… 1 साल बाद भी सन्नाटा कायम! पहलगाम के 6 टूरिस्ट स्पॉट आज भी क्यों हैं बंद, क्या हुआ था उस दिन?
- Kedarnath Dham Yatra 2026 : आज से शुरू चार धाम यात्रा, इतने बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट… लेकिन अब श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे ये काम, लगा सख्त प्रतिबंध
- Bhopal Weather Update News : सावधान! भोपाल में पारा 40° पार, आज 10 जिलों में लू का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Pahalgam Attack Anniversary: One Year Later, Indore Family Still Grieves Loss of Suvishal Nathaniel
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm