Lungi Ngidi Health Update: अब कैसी है गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट, हेल्थ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, आप भी जानें यहां

Lungi Ngidi Health Update: गेंदबाज लुंगी एनगिडी शनिवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे।

Lungi Ngidi Health Update: अब कैसी है गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट, हेल्थ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, आप भी जानें यहां

Lungi Ngidi Health Update/Image Credit: IPL X Handle

Modified Date: April 26, 2026 / 11:41 am IST
Published Date: April 26, 2026 11:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • पंजाब के खिलाफ मैच में चोटिल हुए गेंदबाज लुंगी एनगिडी।
  • लुंगी एनगिडी को इलाज के लिए अस्पताल में करवाया गया भर्ती।
  • लुंगी एनगिडी की ताजा हेल्थ अपडेट आयी सामने।

Lungi Ngidi Health Update: नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी शनिवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। एनगिडी को स्टेडियम से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था। वहीं अब लुंगी एनगिडी की चोट पर बड़ा अपडेट आया है। अच्छी खबर यह है कि एनगिडी का स्वास्थ्य अच्छा है और बहुत जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

एनगिडी हेल्थ पर आया ताजा अपडेट

ताजा अपडेट यह है कि, लुंगी एनगिडी का स्वास्थ्य अच्छा है और जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। (Lungi Ngidi Health Update) हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एनगिडी अगला मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा। एनगिडी की जगह मैदान पर विप्रज निगम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर फील्डिंग करने आए थे।

लुंगी एनगिडी को कैसे लगी चोट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली और पंजाब के बीच हो रहे मैच के दौरान पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने हवाई शॉट लगाया था। इस दौरान लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के प्रयास में बैलेंस बिगड़ने के कारण पीछे की ओर गिर गए थे और उनका सिर बहुत झोर से जमीन से टकरा गया था। (Lungi Ngidi Health Update)  एनगिडी कैच नहीं पकड़ पाए और काफी देर तक मैदान पर ही लेटे रहे। फिजियो और मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर आई।

एनगिडी को लगी चोट के कारण खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा। कुछ देर बाद तेज गेंदबाज को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और मैदान में एम्बुलेंस बुलाई गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दर्शक भी चुप हो गए और मैदान में पूरी तरह सन्नाटा छा गया था। सिर और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें BLK-Max अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

एम्बुलेंस 11 मिनट में पहुंची अस्पताल

वहीं जब इस पूरे मामले की जानकारी एसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल) संजय सिंह को मिली तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया (Lungi Ngidi Health Update)  और पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीम ने तेजी और समझदारी दिखाते हुए भारी ट्रैफिक के बीच एम्बुलेंस के लिए रास्ता साफ किया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.