Infinix GT 50 Pro Launched: 6,500mAh बैटरी के साथ धांसू एंट्री! Infinix GT 50 Pro लॉन्च, N1 चिप और प्रीमियम फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान!
Infinix GT 50 Pro Launched: शुक्रवार को Infinix GT 50 Pro को कुछ ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया है। यह पिछले GT 30 Pro का अपग्रेड है। यह गेमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट के साथ आता है जो बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
(Infinix GT 50 Pro Launched/ Image Credit: Infinix)
- Infinix GT 50 Pro को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया
- इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate 4nm चिपसेट दिया गया है
- 6.78 इंच का 144Hz AMOLED 1.5K डिस्प्ले मौजूद है
Infinix GT 50 Pro Launched: शुक्रवार को Infinix ने अपने नए गेमिंग स्मार्टफोन GT 50 Pro को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए GT 30 Pro का अपग्रेड वर्जन है। जिसे खास तौर पर गेमिंग यूजर्स और हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एडवांस कूलिंग सिस्टम जैसे कई अपग्रेड शामिल किए हैं।
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले (Performance and Display)
इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate 4nm चिपसेट दिया गया है जो तेज स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है। इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। जिससे गेमिंग और हेवी ऐप्स बिना लैग के चलते हैं।
फोन में 6.78 इंच का AMOLED LTPS डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन यानी 1208×2644 पिक्सल सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 30Hz से 144Hz तक एडेप्टिव रेंज के साथ आता है। इसमें 4500 निट्स तक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर कवरेज मिलता है। जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षा दी गई है।
गेमिंग और एडवांस फीचर्स (Gaming and Advanced Features)
GT 50 Pro को खास गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Open-Cut Pressure-Sensitive Shoulder Triggers दिए गए हैं जो 10 प्रेशर लेवल और 4 कस्टम मैपिंग पॉइंट्स सपोर्ट करते हैं। इन ट्रिगर्स की मदद से गेमिंग कंसोल जैसा अनुभव मिलता है। फोन में कंपनी का इन-हाउस N1 नेटवर्क मैनेजमेंट चिप दिया गया है जो नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम मौजूद है। यह लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को गर्म होने से बचाता है।
कैमरा और बैटरी पावर
कैमरे के तौर पर इसमें डुअल रियर सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी OIS कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी देता है। जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
कीमत, डिजाइन और उपलब्धता (Price, Design, and Availability)
Infinix GT 50 Pro को तीन रंगों Black Abyss, Red Blaze और Silver Glacier में लॉन्च किया गया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 35,000 रुपये और 512GB वेरिएंट लगभग 40,000 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन फिलहाल इंडोनेशिया और कुछ ग्लोबल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और जल्द ही अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Redeem Codes Today: आज जारी हुए Free Fire Max के Redeem Codes! फटाफट क्लेम करें वरना चूक जाएंगे फ्री रिवॉर्ड्स का मौका
- CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होंगे छात्र संघ चुनाव? मांग को लेकर इस दिन प्रदर्शन करेगी NSUI
- EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: अब EPFO ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आपकी समस्या सुलझाने खुद चलकर पहुंचेंगे अधिकारी! मिलेगा समाधान

Facebook


