MI vs KKR Match Tickets Online Booking/Image Credit: Mumbai Indians X Handle
MI vs KKR Match Tickets Online Booking: नई दिल्ली: IPL 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। IPL 2026 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। वहीं इस सीजन का दूसरा मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 29 मार्च को होगा। IPL 2026 के पहले चरण में मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्रांउड मैचों के टिकट अलग-अलग तरीकों से बेचने का फैसला किया है। (MI vs KKR Match Tickets Online Booking) बीसीसीआई द्वारा जारी 20 मैचों के शेड्युल में एमआई को कुल चार मुकाबले खेलने हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम 29 मार्च को अपने होम ग्राउंड में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सीजन की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम दिल्ली कैपिटल्स से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में मैच खेलेगी। वहीं, इसके बाद मुंबई इंडियंस एक बड़े मुकाबले के लिए फिर से वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
टिकट बिक्री का पहला चरण: गूगल पे के लिए विशेष विंडो (जीपीए यूपीआई उपयोगकर्ता टिकट बुक कर सकते हैं)
प्रारंभ: 19 मार्च 2026, 12:00 IST
समाप्त: 21 मार्च 2026, 12:00 IST
टिकट बिक्री का दूसरा चरण: एमआई गोल्ड, सिल्वर और जूनियर सदस्यों के लिए
प्रारंभ: 21 मार्च 2026, 15:00 IST
समाप्त: 22 मार्च 2026, 15:00 IST
MI vs KKR Match Tickets Online Booking: टिकट बिक्री का तीसरा चरण: एमआई ब्लू सदस्यों और बीएमएस के पूर्व-पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए
प्रारंभ: 22 मार्च 2026, 17:00 IST
समाप्त: 23 मार्च 2026, 17:00 IST
टिकट बिक्री का चौथा चरण: बिक्री आम जनता के लिए
प्रारंभ: 23 मार्च 2026, भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से
MI vs KKR Match Tickets Online Booking: 28 मार्च को होने वाले आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच के टिकट के लिए जोमैटो का डिस्ट्रिक्ट ऐप पहले से “कमिंग सून” सेक्शन के साथ चालू है और उम्मीद है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के ज्यादातर टिकट वहीं मिलेंगे। वहीं, बुकमायशो पर भी प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू है, इसलिए अगर आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के (ipl tickets booking 2026) टिकट वहां आते हैं, तो पहले से साइन अप करने पर आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-