Pakistan Attack on Kabul Hospital: काबुल अस्पताल पर हमले से भड़का भारत.. पाकिस्तान को लगाईं जमकर लताड़, कहा “रमजान के महीने में..”
Pakistan Attack on Kabul Hospital live Videos: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले में 400 मरे, भारत ने कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप मांगा।
Pakistan Attack on Kabul Hospital || Image- Al Jazeera File
- काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान ने हवाई हमला किया
- 400 लोग मारे गए, 250 घायल भारत ने हमला
- अमानवीय और निंदनीय बताया
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के सरकारी उप प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। (Pakistan Attack on Kabul Hospital) पाकिस्तान ने जिस अस्पताल पर हमला किया है वहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था।
400 की मौत, 250 घायल
उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। हमले में 400 लोग मारे गए हैं, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने इससे पहले इस बात से इनकार किया था कि उसने अस्पताल पर हमला किया है और कहा था कि सोमवार को काबुल में और पूर्वी अफगानिस्तान में हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया।
Afghanistan accused Pakistan of launching an airstrike that killed at least 400 people at a drug treatment hospital, in what could mark a major escalation in fighting between the neighbors https://t.co/ek9pRGVeDt
— Bloomberg (@business) March 17, 2026
पाकिस्तान का आरोपों से इनकार
अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल के उस अस्पताल को हवाई हमले में निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। (Pakistan Attack on Kabul Hospital) तब देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस आरोप को खारिज किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमले में नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।
This is not Gaza or Iran, it’s Afghanistan.
Pakistan carried out a airstrike on a rehab hospital in Kabul, killing over 200 people and injuring around 170, says fghan Health Ministry. pic.twitter.com/xMrcU9MGjN
— Globe Observer (@_GlobeObserver) March 16, 2026
भारत ने लगाईं पाकिस्तान को लताड़
वही इस दुर्दांत हमले के बाद भारत ने पकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने जारी बयान में “काबुल में ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर पाकिस्तान के हिंसक हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला 16 मार्च की रात हुआ था जिसमें कई नागरिकों की जान गई। यह एक डरपोक और अमानवीय कार्य है, क्योंकि इस अस्पताल को कभी भी सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता। पाकिस्तान अब इस कत्लेआम को सैन्य कार्रवाई बताने की कोशिश कर रहा है।”
भारत ने आगे कहा कि, “यह हमला न केवल अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भी एक बड़ा खतरा है। पाकिस्तान की यह हरकत उसके लगातार गैर जिम्मेदाराना व्यवहार और अपनी आंतरिक समस्याओं को बाहर फैलाने की कोशिशों को दर्शाती है।”
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील
यह हमला रमजान के पवित्र महीने में हुआ, जो मुस्लिम समुदायों के लिए शांति, सोच-विचार और दया का समय होता है। इस समय इस तरह का हमला और भी निंदनीय है। (Pakistan Attack on Kabul Hospital) कोई भी धर्म, कानून या नैतिकता अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को सही नहीं ठहरा सकती। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह है कि इस अपराध के दोषियों को जिम्मेदार ठहराए और पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के नागरिकों पर यह बर्बर हमला तुरंत बंद कराया जाए।
भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है, घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और इस दुखद समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ पूरी एकजुटता जताता है। साथ ही भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन में मजबूती से खड़ा है।
Our statement on Pakistan’s cowardly targeting of Kabul Hospital
🔗 https://t.co/uYbQhhc8MC pic.twitter.com/KVEaLyBtTB
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा
कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना
यह भी देखें:-
ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी

Facebook


