PBKS vs DC Today IPL Match: पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार.. इस बार दिल्ली ने दी पटखनी, मिलर-अक्षर ने खेली तूफानी पारी, देखें स्कोरकार्ड
PBKS vs DC Today IPL Match Full Highlight: अक्षर पटेल और डेविड मिलर की शानदार पारियों से दिल्ली ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ उम्मीदें कायम रखीं।
PBKS vs DC Today IPL Match Full Highlight || AI Generated File
- दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराया।
- अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने मैच जिताऊ अर्धशतक लगाए।
- पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार से प्लेऑफ समीकरण बदले।
धर्मशाला: कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। (PBKS vs DC Today IPL Match Full Highlight) इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैच में 10 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब की लगातार चौथी हार रही और टीम 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अक्षर-मिलर के बीच बड़ी पार्टनरशिप
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 33 रन तक लोकेश राहुल, अभिषेक पोरेल और साहिल पारख के विकेट गंवा दिए। पावर प्ले में दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन था। इसके बाद अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन स्टब्स रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने मैच का रुख बदल दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। अक्षर ने 30 गेंद में 56 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं मिलर ने 28 गेंद में 51 रन की तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने तेजी से रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
आखिरी ओवरों में दिल्ली को तेजी से रन चाहिए थे। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंद में 24 रन बनाए, जबकि माधव तिवारी ने आठ गेंद में नाबाद 18 रन की पारी खेली। आकिब नबी ने भी दो गेंद में 10 रन बनाकर टीम को 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन तक पहुंचा दिया। (PBKS vs DC Today IPL Match Full Highlight) इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की। प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। प्रियांश ने 33 गेंद में 56 रन बनाए, जिसमें छह छक्के शामिल थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 59 रन की कप्तानी पारी खेली।
200 से ज्यादा का लक्ष्य, फिर भी मिली हार
श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। कोनोली ने 38 रन बनाए। आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। दिल्ली की ओर से माधव तिवारी और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए। वहीं पंजाब के गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और बेन ड्वारशुइस ने अहम विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
What a win for #DC! 💪#PBKS are handed their 4th consecutive loss. The Race To Playoffs is well and truly on! 🤯🤩#TATAIPL | #PBKSvDC #DavidMiller #YashThakur #AxarPatel pic.twitter.com/FfcKfiRxB0
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 11, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित
चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल
यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया

Facebook


