Raipur IPL Match Ticket Price: तय हुए रायपुर IPL मुकाबलों के टिकट!.. खेले जायेंगे RCB के 2 मुकाबले, देखें जनरल क्लास से लेकर बॉक्स के पॉसिबल रेट..

Ads

Raipur IPL 2026 Match Ticket Price: रायपुर IPL 2026 मैच टिकट रेट लगभाग तय, RCB के दो मुकाबले, सामान्य से बॉक्स तक कीमतों की पूरी जानकारी

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 09:25 AM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 09:25 AM IST

Raipur IPL 2026 Match Ticket Price || Image- Symbolic (Canva)

HIGHLIGHTS
  • रायपुर IPL मैचों के टिकट रेट 2000 से 40000 रुपये तक तय
  • RCB खेलेगी मुंबई इंडियंस और KKR के खिलाफ दो मुकाबले
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे IPL 2026 मैच

रायपुर। रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की टिकटों के रेट लगभग तय हो गए हैं। सामान्य सीटों की शुरुआत 2000 रुपये से की जाएगी, (Raipur IPL Match 2026 Ticket Price) जबकि सामान्य स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के रेट तय किए गए हैं।

टीनम कैटेगरी 40000 रुपये में

स्टूडेंट्स के लिए भी टिकट 2000 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं प्रीमियम अनुभव के लिए सिल्वर कैटेगरी की टिकट 20000, गोल्ड कैटेगरी 30000 रुपये और प्लैटीनम कैटेगरी 40000 रुपये में मिलेगी।

टिकटों का फायनल ऐलान जल्द ही

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉक्स का आनंद लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को करीब 30000 खर्च करने होंगे। (Raipur IPL 2026 Match Ticket Price) टिकट रेट्स को लेकर अंतिम घोषणा जल्द की जा सकती है।

कब होंगे रायपुर में मुकाबले

बता दें कि, आईपीएल 2026 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 2 रोमांचक मुकाबले होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) से और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1: रायपुर IPL टिकट की शुरुआती कीमत क्या है?

A: सामान्य सीटों की शुरुआत 2000 रुपये से होगी।

Q2: RCB किन टीमों के खिलाफ खेलेगी?

A: RCB मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेगी।

Q3: रायपुर में मैच कब होंगे?

A: 10 मई और 13 मई 2026 को मैच खेले जाएंगे।