HDFC Bank Share Price: 5% की गिरावट ने बढ़ाई टेंशन! HDFC Bank के शेयर अब करेगी वापसी या और टूटेगा भाव? ब्रोकरेज ने बताया ये रास्ता

Ads

HDFC Bank Share Price: HDFC बैंक के शेयर में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। तिमाही नजीजे जारी होने के बाद प्राइवेट बैंक का स्टॉक करीब 5 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। बैंक ने पिछले हफ्ते अपने क्वार्टर रिजल्ट घोषित किए थे। जिसके बाद निवेशकों की प्रतिक्रिया से शेयरों में दबाव देखने को मिला। (NSE: HDFCBANK, BSE: 500180)

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 12:20 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 12:21 PM IST

(HDFC Bank Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank शेयर Q1 के बाद 5% तक टूटा।
  • शेयर ₹777.50 के इंट्रा-डे लो पर पहुंचा।
  • Q1 में मुनाफा बढ़कर ₹19,059.72 करोड़ हुआ।

नई दिल्ली: HDFC Bank Share Price: HDFC बैंक के शेयर में आज सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली है। प्राइवेट सेक्टर बैंक के शेयर (HDFC Bank Share Price) तिमाही नतीजे जारी होने के बाद दबाव में आ गया और करीब 5 प्रतिशत से ज्यादा तक लुढ़क गया। निवेशक अब बैंक के प्रदर्शन और आगे की संभावनाओं को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। वहीं एक्सपर्ट्स की राय भी अलग-अलग सामने आ रही है।

शेयर 777 रुपये के इंट्रा डे लो तक फिसला

बीएसई पर HDFC बैंक का शेयर (HDFC Bank Share Price) पिछले बंद भाव 819.60 रुपये के मुकाबले आज सुबह 790 रुपये के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर 5.14 फीसदी गिरकर 777.50 रुपये के इंट्रा-डे लो स्तर तक पहुंच गया। बैंक का 52 हफ्ते का निचला स्तर 726.65 रुपये है। गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप घटकर करीब 12.02 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

ब्रोकरेज की राय अलग-अलग

HDFC बैंक को लेकर ब्रोकरेज फर्मों की राय एक जैसी नहीं है। इन्वेस्टेक ने बैंक की रेटिंग को ‘Buy‘ से घटाकर ‘Hold’ कर दिया है और टारगेट प्राइस 920 रुपये से घटाकर 915 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज ने तिमाही नतीजों को उम्मीद से कमजोर बताया। वहीं, JM Financial ने ‘Add’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 900 रुपये रखा है। Bernstein ने भी ‘Outperform’ रेटिंग जारी रखी है और 1,150 रुपये का लक्ष्य दिया है।

बीते एक साल में HDFC बैंक के शेयरों (HDFC Bank Share Price) में करीब 19 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले पांच साल में इस शेयर ने लगभग 8.63 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि सेंसेक्स ने इसी अवधि में करीब 48 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।

HDFC Bank Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (20 जुलाई 2026)

विवरण मान
कंपनी का नाम HDFC Bank Ltd
वर्तमान शेयर भाव ₹ 780.35
आज का बदलाव -₹39.25 (-4.79%)
समय 20 जुलाई 2026, सुबह 11:35 बजे IST
ओपन प्राइस ₹ 790.00
आज का हाई ₹ 790.00
आज का लो ₹ 777.50
मार्केट कैप ₹12.02 लाख करोड़
P/E रेश्यो 15.84
52 हफ्ते का हाई ₹ 1,020.50
52 हफ्ते का लो ₹ 726.65
डिविडेंड यील्ड 1.67%

Q1 में मुनाफा बढ़ा लेकिन आय में आई कमी

HDFC बैंक का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 18,155.21 करोड़ रुपये था। हालांकि, बैंक की कुल आय घटकर 92,184 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले 99,200 करोड़ रुपये थी। मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद आय में कमी और नतीजों को लेकर बाजार की प्रतिक्रिया के कारण शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

HDFC Bank के शेयरों में गिरावट क्यों आई?

HDFC Bank के शेयरों में गिरावट तिमाही नतीजों के बाद देखने को मिली। बाजार ने बैंक की आय में कमी और प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी।

HDFC Bank का शेयर कितने तक गिरा?

कारोबार के दौरान HDFC Bank का शेयर 5.14 फीसदी गिरकर ₹777.50 के इंट्रा-डे लो स्तर तक पहुंच गया।

HDFC Bank का Q1 मुनाफा कितना रहा?

जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर ₹19,059.72 करोड़ रहा।

ब्रोकरेज फर्मों की HDFC Bank पर क्या राय है?

कुछ ब्रोकरेज ने रेटिंग में बदलाव किया है, जबकि कुछ ने बैंक पर भरोसा कायम रखते हुए सकारात्मक लक्ष्य दिए हैं।