RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा

RR vs GT Today Match Highlight: शुभमन गिल और राशिद खान के दमदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन हराया।

RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा

RR vs GT Today Match Highlight || Image- AI Generated File

Modified Date: May 9, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: May 9, 2026 11:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शुभमन गिल ने 84 रन की शानदार कप्तानी पारी खेली।
  • राशिद खान ने चार विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी ध्वस्त की।
  • गुजरात टाइटन्स 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पहुंची।

जयपुर: कप्तान शुभमन गिल की 84 रन की धमाकेदार पारी और साई सुदर्शन के शानदार प्रदर्शन के बाद राशिद खान की बदौलत गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया। (RR vs GT Today Match Highlight) गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 229 रन बनाए और फिर राजस्थान की टीम को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेट दिया। इस जीत के साथ गुजरात 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि राजस्थान 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

गुजरात टाइटंस ने दिया था 230 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गुजरात को गिल और सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। गिल ने बाएं पैर में दर्द के बावजूद 44 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 84 रन बनाए, जबकि सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 55 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने 20 गेंद में नाबाद 37 रन और राहुल तेवतिया ने चार गेंद में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी ओवरों में तेवतिया ने दो विकेट गंवाकर गुजरात का स्कोर 229 रन तक पहुंचा दिया।

राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत करते हुए 16 गेंद में 36 रन बनाए। उन्होंने शुरुआती ओवरों में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन सिराज की उछाल भरी गेंद पर कैच आउट हो गए। (RR vs GT Today Match Highlight) नियमित कप्तान रियान पराग के चोटिल होने के कारण कप्तानी कर रहे यशस्वी जायसवाल भी जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 10 गेंद में 24 रन बनाकर मुकाबले में तेजी से लाने की कोशिश की।

रवींद्र जडेजा और शुभम दुबे ने संभाली पारी

राजस्थान ने पावरप्ले में तीन विकेट पर 78 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद राशिद खान ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। राशिद ने अपने पहले ही ओवरों में जुरेल और डोनोवा फरेरा को बोल्ड कर राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद रवींद्र जडेजा और शुभम दुबे ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन राशिद ने दुबे और फिर जडेजा को आउट कर राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राशिद ने चार विकेट झटके, जबकि जेसन होल्डर ने तीन और रबाडा ने दो विकेट हासिल किए।

राजस्थान के गेंदबाज शुरुआत से ही दबाव में नजर आए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में 18 रन लुटा दिए और अपने तीन ओवर में 46 रन खर्च किए। गिल और सुदर्शन ने पावरप्ले से लेकर मध्य ओवरों तक लगातार आक्रामक बल्लेबाजी की। (RR vs GT Today Match Highlight) राजस्थान को पहली सफलता 11वें ओवर में मिली, जब यशराज ने सुदर्शन को आउट कर बड़ी साझेदारी तोड़ी। इसके बाद भी गिल ने तेजी से रन बटोरना जारी रखा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

गिल को मिलें दो जीवनदान

गिल को उनकी पारी के दौरान दो जीवनदान भी मिले। 54 रन के स्कोर पर शिमरोन हेटमायर ने उनका कैच छोड़ दिया, जबकि 61 रन पर एक और कठिन मौका गंवा दिया गया। इन मौकों का फायदा सही हुए गिल ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। राजस्थान के स्पिनरों ने कुछ समय के लिए रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और टीम ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर शानदार जीत दर्ज की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

इन्हें भी पढ़ें:-

जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना

श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया

शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा

सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown