BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते से चलकर IPL तक पहुंचे अनिकेत वर्मा

Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते …

Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते से चलकर IPL तक पहुंचे अनिकेत वर्मा / Image: Jio Hotstar

Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते से चलकर IPL तक पहुंचे अनिकेत वर्मा / Image: Jio Hotstar

Deepak Dilliwar
Published: 29 Mar 2026 | 12:04 pmModified: 29 Mar 2026 | 1:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. अनिकेत वर्मा ने RCB के खिलाफ 18 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं
  2. 3 साल की उम्र में मां का निधन, पिता ने दूसरी शादी के बाद साथ छोड़ दिया
  3. गली क्रिकेट से IPL तक का सफर, बेस प्राइस 30 लाख

बेंगलुरु: Who is Aniket Verma SRH 'तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरे हार की है' ये बात आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अनिकेत वर्मा पर एकदम सटीक बैठती है। दरअसल आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के एक धाकड़ बल्लेबाज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 24 साल युवा बल्लेबाज ने महज 18 गेंदों में 43 रन की ऐसी तूफानी पारी खेली कि लोग उसके बारे में जानने के लिए बेताब हो गए और सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ अनिकेत वर्मा की चर्चा हो रही है। लेकिन आपको बता दें कि 24 साल का ये युवा बल्लेबाज बेहद कांटों भरे रास्ते से सफर तय करते हुए आईपीएल की चौखट तक पहुंचा है, जिसे जानकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि क्या है अनिकेत वर्मा का बैकग्राउंड?

तीन साल की उम्र में मां का निधन

Who is Aniket Verma SRH आईपीएल 2026 में 166.19 के स्ट्राइक रेट से 12 पारियों में 236 रन की बनाने वाले अनिकेत वर्मा ने इस सीजन के पहले ही मुकाबले में अपने इरादे साफ कर दिए हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने बॉलरों के साथ जो किया इससे एक बात तो साफ है कि वो एक लंबी रेस के घोड़े हैं। उनकी निडर बल्लेबाजी ने मिडिल ऑर्डर में हैदराबाद को वह मजबूती दी है जिसकी टीम को लंबे समय से तलाश थी।

मां के निधन के बाद पिता ने भी छोड़ दिया साथ

बात करें अनिकेत के सफर की तो उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे अनिकेत का आईपीएल तक का सफर आसान नहीं रहा है। महज तीन सान की उम्र में सिर से मां का साया उठ गया। मां के निधन के एक साल बाद ही पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली, जिसके बाद परिवार पूरी तरह बिखर गया था। अनिकेत अब बेसहारा हो चुके थे, लेकिन दादी ने पार्वती वर्मा उनका संबल बनीं। परिवार की बुरी स्थिति का साया अनिकेत पर ना पड़े इसलिए पार्वती वर्मा उसे लेकर भोपाल आ गई और यहां वो अपने पोते का परवरिश करने लगी।

गली क्रिकेट से आईपीएल तक का सफर

अनिकेत को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। बचपन में अपने मोहल्ले की गलियों में बॉलरों के धागे खोल देने वाले इस युवा बल्लेबाज की किस्मत तब चमकी जब मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलने का मौका मिला। इस प्रतियोगिता में अनिकेत ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना लोहा मनवाया। उन्होंने महज 5 पारियों में 205 के स्ट्राइक रेट से 244 रन ठोक दिए थे। उनकी इसी पावर-हिटिंग क्षमता को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में खरीदा था। आज वही 30 लाख का खिलाड़ी हैदराबाद के लिए करोड़ों की वैल्यू वाला मैच विनर साबित हो रहा है।

प्रथम श्रेणी या लिस्ट-ए मैच नहीं खेला

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2025 तक अनिकेत ने मध्य प्रदेश के लिए केवल एक टी20 मैच खेला था लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर आज उनके खाते में 25 टी20 मैच दर्ज हो चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 164.81 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं। हैरान करने वाली बात यह भी है कि अनिकेत ने अब तक एक भी प्रथम श्रेणी या लिस्ट-ए मैच नहीं खेला है फिर भी वह टी20 फॉर्मेट के स्टार बनकर उभरे हैं।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अनिकेत वर्मा की कहानी संघर्ष से भरी है, जहां उन्होंने बचपन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद आईपीएल तक का सफर तय किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Who is Aniket Verma SRH: Mother Dies in 3 Year and Father Marry with someone Else. Know Success Story of Aniket Verma

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm