Bargi Dam Cruise Hadsa: सांसें हार गई… जीत गई मां की ममता, मौत के बाद भी मां ने गले से लगाए रखा मासूम बच्चे को, बरगी हादसे की ये तस्वीर देखकर पसीज जाएगा दिल
Jabalpur Boat Accident: जबलपुर के बरगी क्रूज़ हादसे में अब तक 9 शव बरामद, एक दूसरे से लिपटा हुआ मिला मां और बेटे का शव, सरकार ने किया ये बड़ा …

jabal maa beta
- बरगी क्रूज़ हादसा, 9 मौतें
- माँ-बेटे की दर्दनाक तस्वीर मिली
- SDRF-NDRF रेस्क्यू जारी
Bargi Dam Cruise Hadsa: जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू टीमों ने SDRF, NDRF की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। सामने आई सबसे दिल दहला देने वाली तस्वीरों में एक माँ और बेटे के आपस में लिपटे शव मिले हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अब तक मिले मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
मौत के बाद भी मां ने गले से लगाया रहा मासूम बच्चे को
इस हादसे में सबसे दिल दहला देने वाला दृश्य तब सामने आया जब बचाव दल को एक महिला का शव मिला, जो अपने बच्चे को अंतिम क्षणों तक कसकर थामे हुए थी। गोताखोरों के अनुसार, यह दृश्य इतना भावुक था कि अनुभवी रेस्क्यू कर्मी भी स्तब्ध रह गए। शुरुआत में शव को निकालना कठिन लग रहा था, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पाया गया कि महिला ने अपने बच्चे को मजबूती से अपनी बाहों में जकड़ रखा था और दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे थे। यह मंजर हादसे की भयावहता और उस पल की मानवीय पीड़ा को बयां करता है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

पानी में जिंदगी और मौत के बीच किया संघर्ष
Jabalpur Cruise Accident बता दें कि इस हादसे में 72 साल के रियाज हुसैन ने अपनी जान बचा ली है। उन्होंने बताया कि डूबते क्रूज के भीतर गर्दन तक पानी में करीब चार घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। रियाज ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घुमने निकले थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा जिंदगी का खौफनाक यात्रा होगा। जैसे ही क्रूज में पानी भरना शुरू हुआ, रियाज ने खुद को संभाला। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में पानी उनकी गर्दन तक पहुंच गया। सांसें चल रही थीं, लेकिन हर पल मौत सामने खड़ी नजर आ रही थी।
बता दें कि सैयद रियाज हुसैन जबलपुर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ क्रूज की सवारी का आनंद लेने गए थे। सैयद तो बच गए, मगर उनके परिजन अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bargi Dam Cruise Hadsa
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm