BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bargi Dam Cruise Hadsa: जबलपुर बोट हादसे में अबतक 4 लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को इतना मुआवजा देगी सरकार, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

Bargi Dam Cruise Hadsa: जबलपुर: बरगी बांध क्रूज हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मंत्री राकेश सिंह ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता …

jabalpur news

jabalpur news

muskan mishra
Published: 30 Apr 2026 | 9:19 pmModified: 30 Apr 2026 | 9:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. मृतकों के परिजनों को मुआवजा
  2. 4 लाख रुपये सहायता राशि
  3. घायलों का मुफ्त इलाज होगा

Bargi Dam Cruise Hadsa: जबलपुर: बरगी बांध क्रूज हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मंत्री राकेश सिंह ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है, वहीं हादसे में घायल पीड़ितों का इलाज शासकीय खर्च पर कराने की घोषणा भी की गई है। गौरतलब है कि जबलपुर के बरगी बांध में हुए इस हादसे में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से ही पुलिस, प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। राज्य सरकार ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

jabalpur boat accident: हादसे में 4 की मौत

Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर स्थित बरगी बांध में क्रूज पलट गया। हादसे में 4 की मौत हो गई है। 20- 25 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। जिले के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद है। सीएम मोहन यादव ने जताया शोक बरगी डैम में हुए क्रूज
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण यह दुखद घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया बरगी बांध क्रूज दुर्घटना में SDRF की टीम ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर लगातार जारी है।

29 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई

क्रूज पर टिकट लेकर सवार करीब 29 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है।

Bargi Dam Cruise Accident: मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार शाम के समय हुआ। एक क्रूज में करीब 35 से 40 टूरिस्ट सवार थे। क्रूज बरगी बांध में इन टूरिस्टों को सैर करा रहा था, तभी अचानक से बांध में डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौके पर मौजूद हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bargi Dam Cruise Hadsa

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am