BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur Bargi Dam Hadsa: मम्मी कब आएंगी..? बरगी डैम में क्रूज़ पलटने से बिखरा परिवार, मासूम अब भी ढूंढ रहा अपनी मां

Jabalpur Bargi Dam Hadsa: जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे ने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है। अब तक इस हादसे में …

bargi news

bargi news

muskan mishra
Published: 01 May 2026 | 2:35 pmModified: 01 May 2026 | 2:54 pm

Jabalpur Bargi Dam Hadsa: जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे ने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है। अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि रेस्क्यू टीमों द्वारा SDRF और NDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे के बीच सामने आया एक परिवार का दर्द हर किसी को झकझोर देने वाला है, जहां 10 साल का तनिष्क बार-बार एक ही सवाल पूछ रहा है-“मम्मी कब आएंगी?” उसकी आंखों में उम्मीद है, लेकिन आसपास खड़े लोग जानते हैं कि इस सवाल का जवाब अब किसी के पास नहीं है।

क्या है इस परिवार की कहानी

यह दर्दनाक हादसा मनोज श्रीवास के परिवार के साथ हुआ, जो अपनी पत्नी, छोटे भाई और तीन बच्चों के साथ बरगी डैम में क्रूज़ राइड का आनंद लेने आए थे। परिवार के लिए यह एक यादगार दिन होना चाहिए था, लेकिन अचानक बदले मौसम ने सबकुछ बदल दिया। शुरुआत में सब सामान्य था-बच्चे हंस रहे थे, तस्वीरें ले रहे थे और परिवार इस पल को जी रहा था। लेकिन जैसे-जैसे मौसम बिगड़ा, हवा तेज होने लगी और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बावजूद क्रूज़ का संचालन जारी रहा।

तनिष्का, जो इस हादसे की चश्मदीद है, बताती है कि अचानक कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। “हमें लाइफ जैकेट तब दी गई जब स्थिति बिगड़ने लगी थी। फिर अचानक क्रूज़ डगमगाने लगा और पलट गया। पानी अंदर भरने लगा और हर तरफ चीख-पुकार मच गई।” उस खौफनाक पल में हर कोई अपने बच्चों और परिजनों को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज लहरों ने सबको अलग कर दिया।

तनिष्का बताती है कि उसके पिता, चाचा और छोटा भाई एक-दूसरे का हाथ पकड़कर किसी तरह एक साथ रहे, लेकिन वह, उसकी बहन और मां अलग हो गए। पहले मनोज और तनिष्क को बाहर निकाला गया, फिर तनिष्का और उसकी बहन को बचा लिया गया, लेकिन उनकी मां अब तक लापता हैं। मासूम तनिष्क का लगातार अपनी मां को ढूंढना और “मम्मी कब आएंगी?” पूछना वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर देता है। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के टूटने की दर्दनाक कहानी बन चुका है, जिसकी गूंज अभी भी बरगी डैम में महसूस की जा रही है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डैम में क्रूज पलट गई (Jabalpur Boat Accident)। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। हादसे की कई भावुक तस्वीरें भी सामने आई है। साथ ही अब इस हादसे में खुशकिस्मत लोग बचा लिए गए, उनमें रियाज़ हुसैन भी शामिल हैं जो क्रूज़ पलटने के बाद उसके ऊपरी हिस्से में ढाई घण्टे तक हिम्मत थामे रहे। हांलाकि परिवार के लोग लापता हैं।

पानी में जिंदगी और मौत के बीच किया संघर्ष

Jabalpur Cruise Accident बता दें कि इस हादसे में 72 साल के रियाज हुसैन ने अपनी जान बचा ली है। उन्होंने बताया कि डूबते क्रूज के भीतर गर्दन तक पानी में करीब चार घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। रियाज ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घुमने निकले थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा जिंदगी का खौफनाक यात्रा होगा। जैसे ही क्रूज में पानी भरना शुरू हुआ, रियाज ने खुद को संभाला। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में पानी उनकी गर्दन तक पहुंच गया। सांसें चल रही थीं, लेकिन हर पल मौत सामने खड़ी नजर आ रही थी।

बता दें कि सैयद रियाज हुसैन जबलपुर के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ क्रूज की सवारी का आनंद लेने गए थे। सैयद तो बच गए, मगर उनके परिजन अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur Bargi Dam Hadsa

शहर की खबरें
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm