Jabalpur Cruise Accident: किस गलती से हुआ बरगी डैम हादसा? मोहन सरकार के इस मंत्री ने बताई वजह, अब मामले में होगी हाईलेवल जांच
IBC24 से बातचीत में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि क्रूज़ हादसे के दौरान निचले हिस्से में पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए थे।

jabalpur news
- क्रूज़ हादसे की उच्च स्तरीय जांच
- मध्य प्रदेश क्रूज़ जांच के आदेश
- खराब मौसम में संचालन पर सवाल
Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज़ हादसे में रेस्क्यू टीमों को अब तक 9 शव बरामद हुए हैं। हादसे के बाद सामने आई सबसे दर्दनाक तस्वीरों में एक माँ और बेटे के आपस में लिपटे हुए शव मिले हैं, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 9 मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। SDRF, NDRF और भारतीय सेना की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।
Jabalpur Accident: क्रूज़ के निचले हिस्से में पानी भरने से बिगड़े हालात
इसी बीच, IBC24 से बातचीत में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि क्रूज़ हादसे के दौरान निचले हिस्से में पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए थे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में संचालित सभी क्रूज़ की जांच की जाएगी और हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिकूल मौसम में क्रूज़ संचालन की भी अलग से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Bargi Boat Accidnet: पर्यटकों से भरा क्रूज़ अचानक पलटा
हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ जब नर्मदा नदी पर बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज़ अचानक आई तेज आंधी और खराब मौसम के काyरण पलट गया और डूब गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के चलते क्रूज़ में पानी भर गया और कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई। हादसे के तुरंत बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश और खराब मौसम ने राहत कार्य में बाधा पैदा की।
घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाई है
Jabalpur Cruise Accident घटना के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Cruise Accident
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pm