Jabalpur Fake Kidnapping: “पुलिस को बताया तो बच्ची के चीथड़े मिलेंगे”, 14 साल की बेटी ने मां से मांगी 15 लाख की फिरौती, साजिश की वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
14 साल की बेटी ने मां से मांगी 15 लाख की फिरौती, साजिश की वजह जानकर उड़ जाएंगे होश…Jabalpur Fake Kidnapping: 14-year-old daughter

Jabalpur Fake Kidnapping | Image Source | IBC24
- अपहरण की झूठी कहानी,
- माँ की डांट से नाराज़ बेटी ने रच डाली साज़िश,
- मां से मांगे 15 लाख,
जबलपुर: Jabalpur Fake Kidnapping: जबलपुर में एक माँ की डाँट से नाराज़ 14 साल की बच्ची ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। माँ ने बेटी को दोस्तों से ज़्यादा बात करने, सोशल मीडिया में मशगूल रहने और लिपस्टिक लगाने से मना किया था। बार-बार डाँट पड़ने से नाराज़ होकर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने ही घर पर एक फर्जी अपहरण नोट छोड़ा और घर से गायब हो गई।
Jabalpur Fake Kidnapping: किडनैप नोट में लिखा था की तुम लोगों की बच्ची मेरे पास है। अगर अपनी बच्ची को बचाना है तो अगले महीने की दस तारीख को 15 लाख रुपए लेकर बड़ी खेरमाई मंदिर आ जाना। अगर तुम में से किसी ने भी पुलिस को खबर देने की कोशिश की, तो बच्ची के टुकड़े-टुकड़े कर दूँगा। 14 दिन का समय दे रहा हूँ जल्दी से जल्दी पैसों का इंतज़ाम कर लो, वरना अंजाम बुरा होगा।
Jabalpur Fake Kidnapping: यह सनसनीखेज मामला जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित प्रियदर्शनी कॉलोनी का है। बच्ची की माँ ने खमरिया थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। एक ऑटो चालक की मदद से पता चला कि बच्ची को सदर इलाके में छोड़ा गया था। करीब दस घंटे की तलाश के बाद बच्ची को सदर इलाके में घूमते हुए पाया गया जहाँ वह किराए का मकान ढूँढ रही थी।
Jabalpur Fake Kidnapping: बच्ची की माँ नौकरी करती हैं, और पिता से अलगाव के कारण वह अपनी माँ के साथ रहती है। माँ के लिए उसकी इकलौती बेटी ही उसका पूरा संसार थी। लेकिन बेटी ने अपनी माँ के साथ ऐसा धोखा किया, जिसकी माँ ने कल्पना भी नहीं की थी। जाँच के दौरान घर से बरामद किडनैप नोट पर लिखावट बच्ची की ही पाई गई, जिससे शक और गहराया। अंततः पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला और इस झूठी साज़िश का पर्दाफाश हुआ।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बच्ची की उम्र 14 साल थी और वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Fake Kidnapping: 14-year-old daughter demanded a ransom of 15 lakhs from her mother
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm