Heavy Rain Alert in MP | Image Source | IBC24
भोपाल: Heavy Rain Alert in MP: प्रदेश में मानसून की दस्तक को दस दिन से अधिक बीत चुके हैं, और अब तक औसतन 6.8 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। ग्वालियर-चंबल संभाग में अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हुई है। पिछले दो से तीन दिनों से प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है और कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत 25 से अधिक जिलों में वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह का मौसम सोमवार को भी बना रहा।
Heavy Rain Alert in MP: मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों में भारी वर्षा (हेवी रेन) का अलर्ट जारी किया था, जो कि सटीक साबित हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटों के दौरान चार इंच तक बारिश होने की संभावना है।
Read More : जादू-टोने के नाम पर ठगी! पूजा के बहाने घर में घुसे, कमरे में बिठाया फिर अलमारी से उड़ाए लाखों के गहने
Heavy Rain Alert in MP: वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के शुरू होते ही मानसून और अधिक सक्रिय होगा और झमाझम बारिश का सिलसिला तेजी से शुरू हो सकता है।