Jabalpur Horse Death News: 57 घोड़ों में से 8 की मौत… फार्म हाउस पर हॉर्स पावर सुपर लीग के सट्टेबाजी घोटाले का गंभीर आरोप
57 घोड़ों में से 8 की मौत…Jabalpur Horse Death News: 8 out of 57 horses died… Serious allegation of betting on Horse Power Super
- रैपुरा फार्म हाउस में 57 घोड़ों में से 8 की मौत,
- हॉर्स पावर सुपर लीग के सट्टेबाजी घोटाले का आरोप,
- जांच में ग्लैंडर्स बीमारी की आशंका,
जबलपुर: Jabalpur Horse Death News: जबलपुर के पनागर तहसील के रैपुरा में स्थित एक निजी फार्म हाउस में 57 बेशकीमती घोड़ों में से 8 की मौत से हड़कंप मच गया है। फार्म हाउस के मालिक सचिन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घोड़े हैदराबाद से रेसकोर्स खोलने के लिए लाए गए थे।
Jabalpur Horse Death News: हालांकि अब घोड़ों के बीमार पड़ने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर इलाज शुरू कर दिया है। इस मामले पर कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर वैटनरी विभाग ने घोड़ों के ब्लड सीरम सैंपल लेकर हरियाणा के हिसार स्थित आईसीएआर लैब में जांच के लिए भेजे गए है। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में 44 घोड़ों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 9 घोड़ों की रिपोर्ट आना अभी भी बाकी है।
Jabalpur Horse Death News: वैटनरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रफुल्ल मून ने बताया की घोड़ों का इलाज अभी जारी है और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि उनकी जान बचाई जा सके। पशुप्रेमी संगठन पेटा इंडिया से जुड़ीं सिमरन ईसर ने आरोप लगाया है कि ये घोड़े हैदराबाद में चलने वाली हॉर्स पावर सुपर लीग के हैं जिसका ऑनलाइन सट्टा फिलीपींस में चलता था। खुलासे के बाद सट्टेबाजों ने पुलिस के छापे से पहले सबूत मिटाने के लिए इन घोड़ों को अवैध रूप से जबलपुर भेज दिया था। सिमरन और उनके अधिवक्ता उमेश त्रिपाठी अब इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं ताकि मामले की पूरी जांच हो और दोषियों को सजा मिले।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जबलपुर के रैपुरा फार्म हाउस में 57 में से 8 घोड़ों की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है, जिसकी जांच वैटनरी विभाग द्वारा कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Horse Death News: 8 out of 57 horses died...Horse Power Super League scam
जबलपुर
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pm