BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur Medical College News : नहीं मिली सुविधा तो परिजन खुद बन गए वॉर्ड बॉय, स्ट्रेचर पर मरीजों को ले जा रहे इधर से उधर, महाकोशल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था का आलम

जबलपुर के बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर पर खुद ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। वॉर्ड बॉय की कमी और ठेका एजेंसी की लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था …

Jabalpur Medical College News

Jabalpur Medical College News

Sneha Singh
Published: 09 Apr 2026 | 10:49 pmModified: 09 Apr 2026 | 10:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. मरीजों को 500 मीटर तक स्ट्रेचर पर परिजन खुद ले जाने को मजबूर ।
  2. वॉर्ड बॉय की कमी और ठेका एजेंसी पर लापरवाही के आरोप।
  3. अस्पताल प्रशासन ने एजेंसी पर कार्रवाई की बात कही।

जबलपुर: Jabalpur Medical College News मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित महाकोशल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों की फजीहत हो रही है। यहाँ नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल के बीच मरीजों की स्थिति तरस खाने वाली दिख रही है। यहाँ मरीजों को दोनों अस्पतालों और अलग-अलग वॉर्ड में लाने-ले जाने के लिए परिजनों को खुद ही उन्हें स्ट्रैचर पर ढोना पड़ रहा है। यह नज़ारे अपने आप में गंभीर लापरवाही को दिखा रहे हैं।

ठेका एजेंसी की लापरवाही और वॉर्ड बॉय की कमी

सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल से मेडिकल हॉस्पिटल की दूरी करीब 500 मीटर की है, जिसे परिजनों को खुद ही स्ट्रैचर और व्हील चेयर चलाकर तय करना पड़ रहा है। ये रास्ता कई जगह खराब भी है और ऐसे में खराब रास्ते पर स्ट्रेचर और व्हील चेयर से मरीज गिरते भी नज़र आ रहे हैं। Netaji Subhash Chandra Bose Hospital बता दें कि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में वॉर्ड बॉय सहित मैन पावर सप्लाई के कई काम ठेके पर दे दिए गए हैं और ठेका एजेंसी मैन पावर सप्लाई में गड़बड़ी कर रही है। यही वजह है कि हॉस्पिटल से वॉर्ड बॉय नदारद हैं और परिजन खुद ही अपने मरीजों को एक वॉर्ड से दूसरे वॉर्ड इस तरह स्ट्रैचर्स और व्हील चेयर्स पर ढोने को मजबूर हैं। ज़ाहिर है ऐसे में ना सिर्फ मरीज किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं बल्कि ये उनके साथ अमानवीयता जैसा जुल्म ही है।

दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी

बहरहाल, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक, डॉक्टर अरविंद शर्मा ने भी सवाल पूछे जाने पर इस गड़बड़ी और लापरवाही को माना है। अधीक्षक के मुताबिक मैन पॉवर सप्लाई एजेंसी की लापरवाही से ऐसी स्थिति बन रही है जिस पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। मेडिकल हॉस्पिटल अधीक्षक ने मैन पॉवर सप्लाई एजेंसी को नोटिस थमाकर उस पर जुर्माना लगाने की कार्यवाई करने की बात की है, ताकि इन हालातों को सुधारा जा सके।

इन्हें भी पढ़े:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Patients Struggle as Families Carry Them on Stretchers in Jabalpur Government Hospital

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm