Jabalpur Medical Student Suicide: मेडिकल छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान! परिजनों का आरोप- रैगिंग ने ली शिवांश की जिंदगी, डीन पर भी उठाए सवाल
मेडिकल छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान…Jabalpur Medical Student Suicide: Medical student committed suicide by jumping from the hostel

Jabalpur Medical Student Suicide | Image Source | IBC24
- मेडिकल छात्र की आत्महत्या मामले में नया मोड़,
- परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग होने का लगाया गंभीर आरोप,
- गढ़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है,
जबलपुर: Jabalpur Medical Student Suicide: जबलपुर में मेडिकल छात्र की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्र की मौत के बाद आज जबलपुर पहुंचे उसके परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग होने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्र शिवांश की रैगिंग ले रहे थे जिससे परेशान होकर उसने हॉस्टल बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली।
Jabalpur Medical Student Suicide: शिवांश के चाचा दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि शिवांश ने आत्महत्या के 3 दिन पहले नई बाईक खरीदी थी जिसे लेकिन उसके सीनियर्स उसकी रैगिंग ले रहे थे। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्रों ने शिवांश को 3 घण्टे तक डिटेन किया था और उसके साथ मारपीट भी की थी। शिवांश का रुम पार्टनर छुट्टी में था और शिवांश हॉस्टल रुम में अकेला रह रहा था जो रैगिंग की घटना से डिप्रेशन में आ गया था। शिवांश के परिजनों का कहना है कि उसने रैगिंग से परेशान होने की बात 3 दिन पहले कॉलेज के बैचमेट्स और अपनी माँ को भी बताई थी।
Jabalpur Medical Student Suicide: परिजनों ने छात्रों के मोबाईल कॉल रिकॉर्ड की जांच करने और रैगिंग होने पर सबसे पहले कॉलेज के डीन पर कार्यवाई करने की मांग की है। इधर नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना कॉलेज में रैगिंग होने को नकार रहे हैं। डीन का कहना है कि शिवाशं जिस हॉस्टल नंबर 4 में रहता था वहां सिर्फ फर्स्ट ईयर के ही स्टूडेंट्स रहते थे।
Jabalpur Medical Student Suicide: हांलांकि हॉस्टल के बाहर कॉलेज कैंपस में शिवांश के साथ रैगिंग होने के सवालों पर डीन जांच की बात कह रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन ने पूरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन करने की बात की है। हांलांकि दूसरी तरफ गढ़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Medical Student Suicide: Medical student committed suicide
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am