सवाल आपका है

Dhamtari Murder Case: छत्तीसगढ़ में युवक का खौफनाक कत्ल! बर्थडे पार्टी में पटाखे फोड़ने से मना किया… तो चाकू से बदमाशों ने गोद डाला

Dhamtari Murder Case | Image Source | IBC24

Dhamtari Murder Case | Image Source | IBC24

धमतरी: Dhamtari Murder Case:  शहर के दानीटोला वार्ड में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। तेज आवाज़ में पटाखे फोड़ने से नाराज़ होकर विरोध जताने गए एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।

Read More : Instagram Abuse Case: सोशल मीडिया पर हसीन की गंदी हरकतें! इंस्टाग्राम पर अश्लील स्टेटस डाल युवती को किया बदनाम, अब आरोपी सलाखों के पीछे

Dhamtari Murder Case:  मृतक की पहचान नरेश माली के रूप में हुई है जो मोहल्ले में हो रहे शोर-शराबे से परेशान होकर वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी हेमंत सोम अपने दोस्तों दिनेश सोम और प्रदीप साहू के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहा था और तेज आवाज में पटाखे फोड़े जा रहे थे। इन पटाखों से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही थी। नरेश माली ने जब विनम्रता से पटाखे न फोड़ने की समझाइश दी तो आरोपी गुस्से में आ गए और कहासुनी शुरू हो गई।

Read More : Raipur Crime News: अंडे के ठेले से BMW तक! करणी सेना अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर का काला कारोबार बेनकाब, परिवार समेत FIR दर्ज

Dhamtari Murder Case:  मिली जानकारी के अनुसार बहस के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर नरेश माली को “सबक सिखाने” की साजिश रची। कुछ ही देर बाद नरेश पर चाकू से एक के बाद एक पांच बार ताबड़तोड़ वार किए गए। गंभीर रूप से घायल नरेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Read More : Rationalizing schools in Raipur: जिले में 385 स्कूल मर्ज.. हर 60 स्टूडेंट्स के लिए 2 टीचर, यहां पढ़ें सरकार कैसे कर रही है स्कूलों का युक्तियुक्तकरण

Dhamtari Murder Case:  घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों हेमंत सोम, दिनेश सोम और प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version