BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Jabalpur News: मढ़ई मस्जिद विवाद पर विहिप-बजरंग दल का हल्ला बोल, पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन भी नहीं रोक सके उग्र कार्यकर्ता, प्रशासन की अर्थी तक निकाली

Jabalpur News: मढ़ई मस्जिद विवाद पर विहिप-बजरंग दल का हल्ला बोल, पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन भी नहीं रोक सके उग्र कार्यकर्ता, प्रशासन की अर्थी तक निकाली

Jabalpur News, Madhai mosque dispute, Jabalpur mosque controversy, temple land issue, VHP protest, Bajrang Dal protest,

Jabalpur News, Madhai mosque dispute, Jabalpur mosque controversy, temple land issue, VHP protest, Bajrang Dal protest,

tikesh Kumar
Published: 14 Jul 2025 | 3:11 pmModified: 14 Jul 2025 | 3:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. जबलपुर- मढ़ई मस्जिद विवाद मामला,
  2. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प,
  3. पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता,

जबलपुर: Jabalpur News: जबलपुर के मढ़ई इलाके में मंदिर की जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषदऔर बजरंग दल ने सोमवार से तीन दिवसीय हल्ला बोल आंदोलन की शुरुआत की जिसके तहत कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।

Read More : 8th Pay Commission News: 18 हजार पाने वाले कमर्चारियों का वेतन हो जाएगा सीधे 50 हजार के पार!.. जानें 8वें वेतनमान से क्या होंगे बदलाव

Jabalpur News: सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ता कारसेवा के लिए मढ़ई पहुंचे और प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़े। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वॉटर केनन का इस्तेमाल किया लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता नहीं रुके और मस्जिद की ओर बढ़ते रहे। विहिप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मढ़ई मस्जिद के पास जिला प्रशासन की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी। मंगलवार को जबलपुर के विभिन्न इलाकों में अर्थी जुलूस निकाले जाने की योजना है जबकि बुधवार को जबलपुर बंद का ऐलान किया गया है।

Read More : Durg News: अधेड़ महिला की रहस्यमयी मौत! सिर पर गहरी चोट, घर में मिला खून से सना शव, हत्या की आशंका

Jabalpur News: मढ़ई क्षेत्र में स्थित मस्जिद खसरा नम्बर 169 और 170 पर बनी हुई है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नम्बर 169 की 2052 वर्गफुट जमीन 'गायत्री बाल मंदिर' के नाम पर दर्ज है। हालांकि मंदिर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक दावा सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विहिप और बजरंग दल मस्जिद को अवैध बताते हुए उसे हटाने की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर न्यायालय में यह मामला विचाराधीन है।

Read More : CG Vidhan Sabha Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा डीएपी खाद की कमी का मुद्दा, मंत्री रामविचार नेताम ने दिया विपक्ष के सवालों का जवाब 

Jabalpur News: प्रशासन ने पहले एक फेसबुक पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट किया था कि 1990 में हुए बंदोबस्त के दौरान खसरे में त्रुटिपूर्ण एंट्री हो गई थी और मस्जिद निर्माण में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। हालांकि इस पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद उसे फेसबुक पेज से हटा लिया गया। संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मढ़ई मस्जिद परिसर की बैरिकेडिंग की है और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "मढ़ई मस्जिद विवाद" जबलपुर के मढ़ई क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के निर्माण को लेकर है, जो खसरा नंबर 169 और 170 पर बनी है। विवाद इस बात को लेकर है कि यह जमीन गायत्री बाल मंदिर के नाम दर्ज है और मस्जिद को अवैध बताया जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur News: Chaos over Madhai Masjid dispute! VHP-Bajrang Dal's attack

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm