Jabalpur Triple Talaq Case: मोबाइल पर आया पति का खौफनाक वॉइस मैसेज! वो तीन शब्द सुनते ही सन्न रह गई पत्नी, पल भर में सबकुछ हुआ तबाह
Jabalpur Triple Talaq Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाली खबर आई है। खबर 3 तलाक से जुड़ी हुई है। इस मामले के सामने आने के बाद से …

3 talaq
- जबलपुर- फिर सामने आया तीन तलाक का मामला
- मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजकर दिया तीन तलाक
- पति के वॉइस मैसेज में ‘तलाक-तलाक-तलाक’ सुनकर महिला हैरान
Jabalpur Triple Talaq Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाली खबर आई है। खबर 3 तलाक से जुड़ी हुई है। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाकेभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यहां पति ने पत्नी को वॉइस मैसेज के जरिए तलाक दिया। जैसे ही पत्नी ने पति का मैसेज खोला पत्मी दंग रह गई। पति के वॉइस मैसेज में ‘तलाक-तलाक-तलाक’ सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं...
Jabalpur Talaq Case: जबलपुर से फिर सामने आया तीन तलाक का मामला
जबलपुर में फिर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहाँ 32 वर्षीय महिला फरहीन ने अपने पति वाहिद अली द्वारा मोबाइल पर भेजे गए वॉइस मैसेज के माध्यम से ‘तलाक-तलाक-तलाक’ कहकर विवाह तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इस तरह अचानक संदेश सुनकर वह हैरान रह गई और मानसिक रूप से काफी परेशान हुई। फरहीन ने बताया कि यह घटना उनके घरेलू विवाद का हिस्सा है, जिसमें पति और ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
Talaq Case Updates: अधारताल थाना में शिकायत दर्ज
महिला ने इस मामले में अधारताल थाना में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष ने उन्हें कई बार प्रताड़ित किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस कानून के तहत तीन तलाक जैसी घटनाओं को अपराध माना जाता है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
अधारताल थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबतक शुरुआती जांच में महिला के दावों की पुष्टि हुई है और आरोपी पति की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- महाराष्ट्र : बैंकॉक के तीन यात्रियों से 23 करोड़ रुपये की ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद
- महाराष्ट्र : अदालत ने 2019 के सामूहिक बलात्कार मामले में चार लोगों को बरी किया
- उप्र : ‘रंगोत्सव 2026’ के साथ ब्रज में हुई होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत
- उप्र के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रमुख जर्मन-इजराइली कंपनी के साथ बैठक
- उप्र में होगी विश्व-स्तरीय मोटरसाइकिल रेसिंग, एमओयू पर किए गए दस्तखत
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Jabalpur Triple Talaq Case
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am