Jabalpur Crime News : दूल्हे के मोबाइल पर आए मंगेतर के ‘Private Photos’, शादी से मना किया तो युवती ने युवक के साथ कर दिया ये खौफनाक कांड
जबलपुर में एक शादी का रिश्ता उस वक्त टूट गया जब दुल्हन के कथित प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। इसके बाद लड़की ने दूल्हे पर बलात्कार का केस …

Jabalpur Crime News
- कथित प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर मचाया हड़कंप
- विवाद बढ़ने पर लड़की ने मंगेतर पर दर्ज कराया बलात्कार केस
- पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जांच जारी
जबलपुर: Jabalpur Crime News आज के इस दौर में जिंदगी में सही इंसान को चुनना बड़ी चुनौती है और खासकर जब बात शादी की हो तो जिंदगी भर साथ देने वाले इंसान का सही होना बेहद जरूरी है। जबलपुर में भी कुछ ऐसा हुआ जहां एक मां-बाप ने अपने बेटे के लिए लड़की देखी, शादी तय कर दी, लेकिन लड़की को पहचानने में हुई एक भूल ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। जबलपुर के रांझी इलाके के इंद्रा नगर का यादव परिवार, जहां दो बेटों की शादियां होनी थीं। परिवार वालों ने दोनों लड़कों की शादी के लिए लड़की देखना शुरू किया। इसी दौरान बड़े लड़के अजीत के पिता राजाराम यादव ने अपने एक दूर के रिश्तेदार के कहने पर एक लड़की अजीत की शादी के लिए देखी। लड़की और लड़के के परिवार वालों को लड़का-लड़की पसंद आए और शादी की डेट फिक्स हो गई, जिसके बाद 20 अप्रैल की तारीख अजीत और महक की शादी के लिए तय कर दी गई। अजीत के घर में शादी की तैयारियां होने लगीं और शादी के कार्ड छपने के बाद रिश्तेदारों को निमंत्रण भी पहुंच गया, लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे अजीत और उसके परिवार के लोगों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।
Fake Rape Case Jabalpur प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटोज किए लीक
दरअसल, जिस लड़की से अजीत की शादी तय हुई थी, उस लड़की का सचिन विश्वकर्मा नाम के लड़के से प्रेम संबंध था और लड़की का प्रेमी सचिन विश्वकर्मा यह शादी होने नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने महक के साथ के कुछ आपत्तिजनक फोटोज अजीत और उसके परिवार के लोगों को भेजकर शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। होने वाली पत्नी के किसी और संबंधों की बात पता चलते ही अजीत और उसके परिवार के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं लड़की महक ने अजीत के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया।
मंगेतर पर दर्ज किया बलात्कार
अपने बेटे पर मामला दर्ज होने की बात सुन अजीत के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और महक और उसके बॉयफ्रेंड की फोटोज, ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे तमाम सबूत दिखाते हुए सारी आपबीती बताई और पूरे मामले की जांच की मांग की। इस मामले में एडिशनल एसपी ने परिजनों की बात सुनते हुए संबंधित महिला थाने को जांच करने और कार्रवाई करने की बात कही।
पुलिस ने मंगेतर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वहीं लड़की महक द्वारा अजीत के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसके बाद परिजनों का हाल बेहाल है। ( Jabalpur Wedding Photos )अजीत के पिता राजाराम इस सदमे के कारण बीमार हैं, तो परिजन अपने बेटे के लिए बेहद चिंतित हैं। एक किराने की दुकान में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले अजीत के पिता बताते हैं कि उन्होंने शादी की तैयारियों के लिए अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी, साथ ही शादी में लगने वाले सामानों की बुकिंग कर दी थी, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
गलत इंसान के चयन ने छीन ली खुशियां
घोड़ी पर सवार होकर अपनी जिंदगी में खुशियों की राह ताकने वाला अजीत फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है। फिलहाल पूरे मामले में अजीत और महक आखिर कौन कितना सही है, यह तो पुलिस की जांच पूरी होने पर ही पता चलेगा, लेकिन एक गलत इंसान के चयन ने यादव परिवार की जिंदगी में आने वाली खुशियों के पहले ही दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gwalior Child Rape News: मानवता हुई शर्मसार, मासूम जिसे कहती थी चाचा उसी ने बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
- SAGE University Indore News : अब इंदौर में बैठकर मिलेगा अमेरिका जैसा एजुकेशन! सेज यूनिवर्सिटी ने विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ मिलाया हाथ, जानें छात्रों को क्या होगा फायदा?
- Gwalior Child Rape News: मानवता हुई शर्मसार, मासूम जिसे कहती थी चाचा उसी ने बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Wedding Turns Into Nightmare in Jabalpur, Groom Arrested After Fiancée Files Rape Case
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm