Jabalpur Crime News : दूल्हे के मोबाइल पर आए मंगेतर के ‘Private Photos’, शादी से मना किया तो युवती ने युवक के साथ कर दिया ये खौफनाक कांड

जबलपुर में एक शादी का रिश्ता उस वक्त टूट गया जब दुल्हन के कथित प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। इसके बाद लड़की ने दूल्हे पर बलात्कार का केस दर्ज कराया और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Jabalpur Crime News : दूल्हे के मोबाइल पर आए मंगेतर के ‘Private Photos’, शादी से मना किया तो युवती ने युवक के साथ कर दिया ये खौफनाक कांड

Jabalpur Crime News / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Dharam Goutam,
Modified Date: April 25, 2026 / 06:32 pm IST
Published Date: April 25, 2026 6:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कथित प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर मचाया हड़कंप
  • विवाद बढ़ने पर लड़की ने मंगेतर पर दर्ज कराया बलात्कार केस
  • पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जांच जारी

जबलपुर: Jabalpur Crime News  आज के इस दौर में जिंदगी में सही इंसान को चुनना बड़ी चुनौती है और खासकर जब बात शादी की हो तो जिंदगी भर साथ देने वाले इंसान का सही होना बेहद जरूरी है। जबलपुर में भी कुछ ऐसा हुआ जहां एक मां-बाप ने अपने बेटे के लिए लड़की देखी, शादी तय कर दी, लेकिन लड़की को पहचानने में हुई एक भूल ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। जबलपुर के रांझी इलाके के इंद्रा नगर का यादव परिवार, जहां दो बेटों की शादियां होनी थीं। परिवार वालों ने दोनों लड़कों की शादी के लिए लड़की देखना शुरू किया। इसी दौरान बड़े लड़के अजीत के पिता राजाराम यादव ने अपने एक दूर के रिश्तेदार के कहने पर एक लड़की अजीत की शादी के लिए देखी। लड़की और लड़के के परिवार वालों को लड़का-लड़की पसंद आए और शादी की डेट फिक्स हो गई, जिसके बाद 20 अप्रैल की तारीख अजीत और महक की शादी के लिए तय कर दी गई। अजीत के घर में शादी की तैयारियां होने लगीं और शादी के कार्ड छपने के बाद रिश्तेदारों को निमंत्रण भी पहुंच गया, लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे अजीत और उसके परिवार के लोगों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।

Fake Rape Case Jabalpur प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटोज किए लीक

दरअसल, जिस लड़की से अजीत की शादी तय हुई थी, उस लड़की का सचिन विश्वकर्मा नाम के लड़के से प्रेम संबंध था और लड़की का प्रेमी सचिन विश्वकर्मा यह शादी होने नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने महक के साथ के कुछ आपत्तिजनक फोटोज अजीत और उसके परिवार के लोगों को भेजकर शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। होने वाली पत्नी के किसी और संबंधों की बात पता चलते ही अजीत और उसके परिवार के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं लड़की महक ने अजीत के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया।

मंगेतर पर दर्ज किया बलात्कार

अपने बेटे पर मामला दर्ज होने की बात सुन अजीत के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और महक और उसके बॉयफ्रेंड की फोटोज, ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे तमाम सबूत दिखाते हुए सारी आपबीती बताई और पूरे मामले की जांच की मांग की। इस मामले में एडिशनल एसपी ने परिजनों की बात सुनते हुए संबंधित महिला थाने को जांच करने और कार्रवाई करने की बात कही।

पुलिस ने मंगेतर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वहीं लड़की महक द्वारा अजीत के ऊपर बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसके बाद परिजनों का हाल बेहाल है। ( Jabalpur Wedding Photos  )अजीत के पिता राजाराम इस सदमे के कारण बीमार हैं, तो परिजन अपने बेटे के लिए बेहद चिंतित हैं। एक किराने की दुकान में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले अजीत के पिता बताते हैं कि उन्होंने शादी की तैयारियों के लिए अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी, साथ ही शादी में लगने वाले सामानों की बुकिंग कर दी थी, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

गलत इंसान के चयन ने छीन ली खुशियां

घोड़ी पर सवार होकर अपनी जिंदगी में खुशियों की राह ताकने वाला अजीत फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है। फिलहाल पूरे मामले में अजीत और महक आखिर कौन कितना सही है, यह तो पुलिस की जांच पूरी होने पर ही पता चलेगा, लेकिन एक गलत इंसान के चयन ने यादव परिवार की जिंदगी में आने वाली खुशियों के पहले ही दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.