Railway Station High Alert: दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रेलवे, इस स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संभाला मोर्चा, यात्रियों में भी दिखा खौफ
दिल्ली धमाके के बाद देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म …

Railway Station High Alert
- दिल्ली धमाके के बाद देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट।
- रेलवे स्टेशन पर डॉग स्कॉड की मदद से स्टेशन और ट्रेनों की जांच।
- जांच अधिकारी कहते हैं कि यह सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।
Railway Station High Alert: जबलपुर: दिल्ली में हाल ही में हुए बड़े धमाके के बाद देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। इस गंभीर घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जिला पुलिस ने मिलकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर सर्चिंग अभियान जारी
इसी कड़ी में जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, ट्रेन और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं या व्यक्तियों की पहचान करना है। सुरक्षा बलों ने डॉग स्कॉड की मदद से हर एक ट्रेन और प्लेटफार्म की बारीकी से जांच की जा रही है।
लाल किले के पास हुआ था कार धमाका
आपको बता दें की कल सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद बुरी तरह अफरातफरी मच गई है। दिल्ली धमाके में दस लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में 8 और गाड़ियां भी आ गईं थी। ये धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है।
धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे चकनाचूर हो गए। इस घटना के बाद कई लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार अब तक धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मृतक संख्या बढ़ने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Rajnath Singh on Delhi Blast: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा बयान, बोले ‘दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा…’
- Delhi Red Fort Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और बड़ा खुलासा… जांच में मिले चौंकाने वाले सबूत, एजेंसियों ने जताया फिदायीन हमले का शक
- New Aadhaar App: UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, इन 5 नए फीचर्स ने मचा दी धूम! एक क्लिक में जानिए कौन देख रहा है आपका डेटा…
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी है।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Railways on high alert after Delhi blast, RPF and GRP take charge at this station, passengers also show fear
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm