Jagdalpur Naxali Surrender: बस थोड़ी देर और! छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क को लगने वाला है बड़ा झटका, कुछ ही देर में सामने आएगी बड़ी खबर
Jagdalpur Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ के Jagdalpur से नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक DKSZC के 108 नक्सली कैडर सरेंडर करने जा रहे हैं। यह सरेंडर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
naxal surrender News/ image source: IBC24
- 108 नक्सली कैडर करेंगे सरेंडर
- जगदलपुर शौर्य भवन में कार्यक्रम
- दोपहर 2 बजे आत्मसमर्पण
Jagdalpur Naxali Surrender: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के Jagdalpur से नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक DKSZC के 108 नक्सली कैडर सरेंडर करने जा रहे हैं। यह सरेंडर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम जगदलपुर के शौर्य भवन लालबाग में आयोजित किया जाएगा, जहां दोपहर करीब 2 बजे नक्सली औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर होना महत्वपूर्ण माना जाता है।
Bastar Naxal news: सरेंडर करने वाले नक्सली लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे
मिली जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सली लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। अब वे सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों के कारण मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सरेंडर के बाद नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सहायता और सुविधाएं दी जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि जो भी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी।
Chhattisgarh Naxal operation: नक्सलियों से बरामद किए गए डंप को भी प्रदर्शित किया जाएगा
इस कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों से बरामद किए गए डंप (सामान और सामग्री) को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सुरक्षा बलों ने हाल ही में कई ऑपरेशनों के दौरान बीजापुर सहित बस्तर रेंज के अलग-अलग जिलों से ये डंप बरामद किए हैं। इनमें नक्सलियों के उपयोग में आने वाले सामान, उपकरण और अन्य सामग्री शामिल बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक इन डंप की बरामदगी से नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिली है। वहीं एक साथ 108 नक्सलियों का सरेंडर होना बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक… बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट
- राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम… अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

Facebook


