BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का फिर हुआ तबादला

उप्र: चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का फिर हुआ तबादला

उप्र: चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का फिर हुआ तबादला
Bhasha
Published: 30 Jun 2026 | 6:51 pmModified: 30 Jun 2026 | 6:51 pm

जालौन, 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक ब्लॉक प्रमुख से धक्का-मुक्की के बाद विवादों में घिरे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रिंकू सिंह राही का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राही को जालौन के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर जिला मुख्यालय उरई में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश के मुताबिक, वह राकेश कुमार सोनी का स्थान लेंगे, जिन्हें जालौन का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

राही का 23 जून को जालौन विकासखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान विवाद हो गया था।

इस दौरान उनके बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की हुई और उपजिलाधिकारी पर ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारने के आरोप भी लगे थे।

इस घटना का वीडियो 29 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद जालौन तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी पर अभद्र और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया तथा सामूहिक अवकाश का आवेदन भी दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय समिति गठित की थी हालांकि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने इस तबादले को जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था के हित में की गई एक रूटीन कार्रवाई बताया है, लेकिन इसे ब्लॉक प्रमुख से हुई धक्का-मुक्की और कर्मचारियों के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही इससे पहले भी विवादों में रहे हैं।

जुलाई 2025 में शाहजहांपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती के दौरान, कचहरी परिसर में एक मुंशी को खुले में शौच करने से रोकने और उठक-बैठक लगवाने के मामले पर विवाद के बाद उन्होंने वकीलों के सामने खुद भी उठक-बैठक लगाई थी।

इसके बाद उन्हें हटाकर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया था।

उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने इस वर्ष मार्च में सेवा से तकनीकी रूप से इस्तीफा देने के बाद लंबे समय तक काम न मिलने का हवाला देते हुए स्वयं को मूल प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) संवर्ग में भेजे जाने का अनुरोध किया था।

उन्होंने हालांकि बाद में इस्तीफा वापस ले लिया और उन्हें जालौन में उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।

भाषा सं सलीम रवि कांत जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का फिर हुआ तबादला

People also search for:iastransferupUP IAS Transfer
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm