BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Jamui Viral Video News: जमुई में खुलेआम नाबालिग छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, वीडियो देखकर हो जाएंगे शर्मिंदा

Jamui Viral Video News: जमुई में खुलेआम नाबालिग छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, वीडियो देखकर हो जाएंगे शर्मिंदा

Jamui Viral Video News: जमुई में खुलेआम नाबालिग छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, वीडियो देखकर हो जाएंगे शर्मिंदा / Image: Viral Video

Jamui Viral Video News: जमुई में खुलेआम नाबालिग छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, वीडियो देखकर हो जाएंगे शर्मिंदा / Image: Viral Video

Deepak Dilliwar
Published: 21 Sept 2026 | 1:00 pmModified: 21 Sept 2026 | 1:01 pm
HIGHLIGHTS
  1. छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. POCSO एक्ट व BNS की गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज
  3. वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान कर ली गई

जमुई: Jamui Viral Video News सोशल मीडिया पर बिहार के जमुई से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूटी से जा रहे छात्र-छात्रा के साथ लोग बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों के साथ गाली-गलौज भी की है। फिलहाल वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

छात्र-छात्रा ने की बदसलूकी

Jamui Viral Video News मिली जानकारी के अनुसार मामला 19 सितंबर का है, जब नाबालिग छात्र और छात्रा अपनी स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 6-7 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बदसलूकी करने लगे। इसके बाद खाकी और कानून को ठेंगा दिखाते हुए उन मासूमों के साथ जो सुलूक किया गया, उसकी दास्तान रूह कंपा देने वाली है। आरोपियों ने न केवल दोनों बच्चों के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि नाबालिग छात्रा के साथ ‘बैड टच’ कर उसकी अस्मत और गरिमा को सरेराह तार-तार करने का शर्मनाक प्रयास किया। जबकि छात्रा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, मासूम रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन मनचलों की दरिंदगी नहीं थमी। वे बेशर्मी से इस पूरी घिनौनी हरकत का मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और बाद में उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर अपनी हनक दिखाने की कोशिश की।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई प्रशासन ने जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल और गुप्तचरों की मदद से पुलिस ने पीड़ित छात्र-छात्रा का पता लगाया और उनके घर जाकर अत्यंत गोपनीय व संवेदनशील माहौल में उनका बयान दर्ज किया। इसके बाद सदर थाने में पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और बीएनएस की सुसंगत गैर-जमानती धाराओं के तहत विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भड़के बीजेपी प्रवक्ता

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने घटना की तीखी भर्त्सना करते हुए कहा कि बेटियों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस ऐसी नजीर पेश करेगी जिससे दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न कर सके। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीत‍ि शेखर ने इस घटना की काफी न‍िंंदा की। कहा क‍ि- शर्मनाक है यह। पुलि‍स जांच कर इस पर सख्‍ती से कार्रवाई करे।

आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

जमुई जिलाधिकारी नवीन ने मामले को लेकर कहा कि "यह घटना 19 सितंबर की शाम जमुई सदर थाना क्षेत्र की है। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। दोनों नाबालिगों की पहचान कर उनका पक्ष जाना गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। नाबालिगों की निजता का पूरा ध्यान रखते हुए सभी दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।"

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जमुई में स्कूटी से जा रहे दो नाबालिगों को कुछ लोगों द्वारा रोककर कथित तौर पर बदसलूकी और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Jamui Viral Video News: Misbehave with School Girl and Boy on road

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm