Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ में हनीट्रैप का खुलासा! वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाते थे लड़कियां, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ में हनीट्रैप का खुलासा! वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाते थे लड़कियां, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Social Media Blackmail, Chhattisgarh Crime News, Janjgir Champa News, Cyber Crime India, Youth Blackmailed Online, Online Sextortion, Fake Relationship Trap, Social Media Crime,
- जांजगीर: प्रेम जाल में फंसा युवक,
- फोटो-वीडियो वायरल कर वसूली की धमकी,
- 2 युवतियों समेत 3 आरोपी चाम्पा से गिरफ्तार,
जांजगीर-चांपा: Janjgir Champa News: सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और उससे अवैध वसूली की कोशिश करने के मामले में चांपा पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी पीड़ित युवक से फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहे थे।
Read More : नाबालिग बेटी के भागने पर मां-बाप ने किया पिंडदान, पिता ने मुंडन कर जताया शोक, दृश्य देख हर कोई रह गया हैरान
Janjgir Champa News:मामला चांपा थाना क्षेत्र का है जहां के निवासी युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2024 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से कोरबा जिले की एक युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत बढ़ी। विश्वास में लेकर युवती ने युवक से उसकी निजी फोटो और वीडियो मंगवाए। कुछ समय बाद युवती ने युवक को उन्हीं तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर वह उनकी मांगें पूरी नहीं करता तो वे उसका निजी डाटा वायरल कर देंगे। इससे युवक मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान हो गया।
Janjgir Champa News: अवैध वसूली के इरादे से आरोपी जब चांपा पहुंचे तो युवक ने हिम्मत दिखाते हुए चांपा थाने में पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में युवक अर्जुन मिंज, जशपुर जिले का निवासी है, जो वर्तमान में कोरबा में रह रहा है। वहीं, दोनों युवतियां कोरबा जिले की निवासी बताई जा रही हैं। चांपा पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर मामला साइबर क्राइम मानसिक प्रताड़ना और अवैध वसूली का प्रतीत होता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने इस तरह की हरकत अन्य लोगों के साथ भी तो नहीं की है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग" एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से किसी को फंसा कर उनकी निजी फोटो, वीडियो या जानकारी के जरिए डराकर पैसों या अन्य लाभ की मांग करता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Honeytrap exposed in Chhattisgarh
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am