Janjgir-Champa Accident News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, गांव में मचा हड़कंप
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला…Janjgir-Champa Accident News: High speed trailer crushed bike rider, died on the spot

Janjgir-Champa Accident News | Image Source | IBC24
जांजगीर-चाम्पा: Janjgir-Champa Accident News: अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करूमहु गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करूमहु निवासी इंद्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है।
Janjgir-Champa Accident News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर बिलासपुर की ओर जा रहा था तभी चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे इंद्र प्रसाद यादव की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Read More : Korba news: SECL की मानिकपुर खदान में ठेका कंपनी के मैनेजर और चालकों के बीच हुई मारपीट, घायल कंपनी के मैनेजर
Janjgir-Champa Accident News: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बना दी। वे मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने और ट्रेलर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर स्थिति को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir-Champa Accident News: High speed trailer crushed bike rider
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm