Janjgir Double Murder Case: जांजगीर में बुजुर्ग पति-पत्नी के हत्या पर बड़ा खुलासा.. ऊँगली पर चोट के निशान ने खोला डबल मर्डर का राज, आप भी सुनें..
Janjgir Double Murder Case Solved: जांजगीर डबल मर्डर केस में पुलिस ने उंगली के चोट के निशान से खुलासा किया, चार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजे।

Janjgir Double Murder Case Solved
- उंगली के निशान से खुला राज
- चार आरोपी गिरफ्तार, परिवार शामिल
- चोरी के इरादे से की गई हत्या
जांजगीर-चांपा: जिले के मुलमुला थाना इलाके के खपरी गांव में हुए बुजुर्ग दंपत्ति की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस डबल मर्डर केस में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। (Janjgir Double Murder Case Solved) पुलिस जांच में सामने आया कि दो आरोपी गजेंद्र दिनकर और सुरेंद्र यादव चोरी की नीयत से बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर दाखिल हुए थे। वहीं, अन्य दो आरोपी श्याम दिनकर और उसका बेटा विजेंद्र दिनकर इन दोने ने अपराध को छिपाने में उनकी मदद की। खास बात यह है कि इस मामले में तीन आरोपी एक ही परिवार से जुड़े हैं।
आरोपी के उंगली में थे चोट के निशान
घटना का खुलासा करने में CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले अहम सुरागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस को आरोपी गजेंद्र दिनकर की उंगली में चोट के निशान मिले, जिसकी पुष्टि FSL जांच में भी हुई। इसके अलावा, घर के अंदर और बाहर खून से सने पैरों के निशान और एक मुखौटा भी बरामद किया गया, जिससे जांच को दिशा मिली। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पड़ोसी घरों की छत के रास्ते होते हुए बुजुर्ग संतराम साहू के घर में दाखिल हुए थे। वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में थे। हत्या के बाद बुजुर्ग महिला के गहने लूट लिए गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई घर में अकेले रहते थे और एक छोटी दुकान चलाते थे। 31 मार्च और 1 अप्रैल की दरमियानी रात आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी थी। (Janjgir Double Murder Case Solved) घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की और स्थानीय स्तर पर गहन जांच की। अंततः साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय
नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार
डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस को आरोपी की उंगली पर चोट और घटनास्थल के सबूतों से केस सुलझाने में मदद मिली।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir Double Murder Case Solved: Finger Injury Clue Exposes Four Accused in Elderly Couple Killing
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm